CG Power share: सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) इश्यू के जरिए 3000 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए तीन इनवेस्टमेंट बैंकों - IIFL, HSBC और DAM Capital को चुना है, ताकि कंपनी को QIP ऑफरिंग के माध्यम से फंड जुटाने में मदद मिल सके। यह जानकारी सूत्रों ने मनीकंट्रोल को दी है। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 1.54 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 726.60 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 1.11 लाख करोड़ रुपये है।
