Oil and Gas Stocks : तेल के मुकाबले गैस सेक्टर के लिए मुश्किलें ज्यादा,पेट्रोनेट LNG को लग सकता है झटका,GAIL की स्थिति बेहतर - सिटी

Oil and Gas Stocks : सिटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि तेल के मुकाबले गैस सप्लाई चेन में लंबी और बड़ी दिक्कत देखने को मिल सकती है। कतर LNG प्लांट को नुकसान से मुश्किल बढ़ी है। इससे। LNG की किल्लत और बढ़ेगी। सिटी ने LNG कीमतों का अनुमान जारी करते हुए कहा है कि वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में एलएनजी की कीमत 27 डॉलर प्रति mmBtu रहा सकती है

अपडेटेड Mar 23, 2026 पर 1:47 PM
Story continues below Advertisement
Oil and Gas Stocks : सिटी का कहना है कि तेल शेयरों के 9–1x P/B के वैल्युएशन आकर्षक हैं। HPCL के मुकाबले BPCL और IOC में ज्यादा पसंद हैं। गैस के लिए नकारात्मक रुझान हैं

Oil and Gas Stocks : पश्चिम एशिया में तनाव और गहराने से गैप-डाउन के बाद बाजार में भारी बिकवाली आई है। निफ्टी 600 अंक से ज्यादा टूटकर करीब एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। बैंक निफ्टी 1600 प्वाइंट से ज्यादा टूटा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली और ज्यादा है। फीयर इंडेक्स INDIA VIX 17% छलकर 26 के पार चला गया है। डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तरों पर आ गया है। आज यह 27 पैसे कमजोर होकर 94 के करीब पहुंच गया है। आज मेटल शेयरों सबसे ज्यादा गिरावट आई है। निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 5 फीसदी टूटा है। मेटल के साथ कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स भी करीब 5 फीसदी टूटा है। हालांकि रुपये की कमजोरी से चुनिंदा IT शेयरों में हल्की खरीदारी आई है।

इस बीच पश्चिम एशिया संकट को देखते हुए सिटी ने भारत के ऑयल और गैस सेक्टर पर रिपोर्ट निकाली है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि ऑयल-गैस के लिए क्या रिस्क हैं। आइए इस रिपोर्ट पर डालते हैं एक नजर।

सिटी: गैस पर बड़ा संकट


सिटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि तेल के मुकाबले गैस सप्लाई चेन में लंबी और बड़ी दिक्कत देखने को मिल सकती है। कतर LNG प्लांट को नुकसान से मुश्किल बढ़ी है। इससे। LNG की किल्लत और बढ़ेगी। सिटी ने LNG कीमतों का अनुमान जारी करते हुए कहा है कि वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में एलएनजी की कीमत 27 डॉलर प्रति mmBtu रहा सकती है। वहीं, वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में इसका भाव 16–17 डॉलर प्रति mmBtu और साल 2027 में इसके भाव 13 डॉलर प्रति mmBtu रह सकता है।

गैस और ऑयल सेक्टर पर सिटी

गैस सेक्टर पर सिटी का कहना है कि उसका इस सेक्टर पर सतर्क नजरिया है। गैस की किल्लत से पेट्रोनेट LNG को झटका लग सकता है। वहीं, GAIL की स्थिति बेहतर दिख रही है। ऑयल सेक्टर पर सिटी का कहना है कि शॉर्ट टर्म में कीमतें ऊंची रह सकती हैं। ब्रेंट में 110–120 डॉलर प्रति बैरल के लेवल संभव हैं। तनाव कम होने पर तेल के दाम तेजी से गिरेंगे। 3 से 5 हफ्तों में इसके दाम 70–80 डॉलर प्रति बैरल तक गिर सकते हैं।

OMC में सिटी की टॉप पिक्स

सिटी का कहना है कि 9–1x P/B के वैल्युएशन आकर्षक हैं। HPCL के मुकाबले BPCL और IOC में ज्यादा पसंद हैं। कुल मिलाकर सिटी का कहना है कि गैस के लिए नकारात्मक रुझान हैं। वहीं, तेल और OMCs के लिए मिलेजुले संकेत हैं। कुल मिलाकर निष्कर्ष यहा है कि गैस बाज़ारों को लंबे समय तक व्यवधान का जोखिम है,जबकि तेल बाज़ार के जल्द सामान्य होने की संभावना है। OMCs और तेल से जुड़े सेक्टर में चुनिंदा शेयर अच्छे लग रहे हैं।

 

Market insight : 22460 का स्तर टूटा तो बढ़ेगी गिरावट, जहां कम गिरावट हुई है उन शेयरों पर करें फोकस

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।