Market insight : मार्केट टेक्निकल्स पर चर्चा करते हुए जेएम फाइनेंशियल्स (JM Financial Services) के डायरेक्टर और हेड ऑफ रिसर्च राहुल शर्मा ने कहा कि अगर हम निफ्टी के डेली चार्ट को देखें तो करीब 22460 के आसपास निफ्टी में लास्ट गैप भरना बाकी है। यह गैप निफ्टी ने पिछले साल अप्रैल महीने के आसपास बनाया था। ये गैप हो सकता है आज के सेशन में नहीं तो कल के सेशन में भर सकता है। युद्ध में क्या होगा इसका अंदाजा लगाना तो मुश्किल है। लेकिन टेक्निकल नजरिए से देखें तो 22460 का एक आखिरी सपोर्ट है। अगर ये सपोर्ट भी टूट जाता है तो निफ्टी 20500 तक टूट सकता है। जिस प्रकार की ग्लोबल जियोपोलिटिकल स्थिति है उसमें मामला बहुत ही नाजुक है। ऐसे में हमें वेट एंड वॉच मोड में ही रहना चाहिए। शायद ऐसे अनिश्चितता हमें इससे पहले कोविड के समय में देखने को मिली थी, जब किसी को भी नहीं पता था कि बाजार किस दिशा में जा रहा है।
लेवल्स का ध्यान रखें, घबराएं नहीं, आपके पास जो है उसमें निवेशित रहें
उन्होंने आगे कहा कि अगर पिछले करेंक्शंस पर नजर डालें तो जब भी ऐसे करेक्शन आए हैं तो उसके अगले 12 महीनों में बाजार पॉजिटिव रहा है। लेकिन इस समय सबसे बड़ा सवाल ये है कि निफ्टी में बॉटम कहां बनाता है। बॉटम बनने के बाद शायद हमें साफ दिशा नजर आ सकती है। 2-3 दिन में इसका बॉटम बनने की उम्मीद है। लेकिन यहां पर नई बिकवाली की सलाह तो नहीं होगी। 22460 के आसपास निफ्टी कैसा बिहैव करता है, इस पर काफी कुछ निर्भर होगा। ऐसे में लेवल्स का ध्यान रखें, घबराएं नहीं, आपके पास जो है उसमें निवेशित रहें। अगर आपके पास कैश है तो इस करेक्शन में टॉप अप करें। इस मार्केट में काफी सार लॉर्ज कैप सेक्टर और शेयर हैं जो आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। इनके एनुअल और मंथली चार्ट में वीकनेस नहीं आई है।
निवेशक के तौर पर बाजार की इस गिरावट में एक्युमुलेशन का मौका
काफी सारी पावर कंपनियां मजबूती से ट्रेड कर रहीं हैं। काफी पीएसयू बैंक रिलेटिव स्ट्रेंथ दिखा रहे हैं। बहुत सरकारी सरकारी कंपनियों में आया करेक्शन तुलनात्मक रुप से कम रहा है। ऐसे में जहां पर कम सेलिंग हुई है, उन पर फोकस करते हुए चलें। उनको इस करेक्शन में अपने पोर्टफोलिय में जोड़ें। ये बाजार ट्रेडिंग के लिए नहीं है। लेकिन एक निवेशक के तौर पर बाजार की इस गिरावट में एक्युमुलेशन का मौका है। मार्केट में आज नहीं तो कल रिबाउंड आएगा। ऐसे में अगर 6 महीने से 1 साल का निवेश नजरिया है तो सस्ते में मिल रहे अच्छे शेयरों पर फोकस करें। जब भी ये युद्द रुकेगा। बाजार बहुत तेजी से भागेगा।
आईटी में बाउंस बैक की उम्मीद
आईटी शेयरों पर बात करते हुए राहुल शर्मा ने कहा कि सबसे पहले आईटी ने ही करेक्शन शुरू किया था। लेकिन इस पूरे हालिया करेक्शन में आईटी इंडेक्स ने तुलनातिम मजबूती दिखाई है। लास्ट वीक में तो आईटी स्टॉक्स में खरीदारी भी देखने को मिली थी। यह एक डिफेंसिव स्पेस है। एआई को लेकर बाजार ने काफी कुछ डिस्काउंट कर दिया है। अब सेक्टर में तेजी आ सकती है। कम से कम शॉर्ट टर्म के लिए आईटी का बाउंस बैक शुरू हो चुका है। हो सकता है कि अगले कुछ दिनों में आईटी में हमें इंडेक्स लेवल पर 3-4 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है। पर्टिकुलर स्टॉक्स में तो 5-6 फीसदी का बाउंसबैक हो सकता है।
फार्मा में भी डिफेंसिव पोजीशनिंग के मौके, सन फार्मा पर रहे नजर
फार्मा भी एक ऐसा सेक्टर है जहां पर डिफेंसिव पोजीशनिंग के मौके दिख रहे हैं। सन फार्मा का सेटअप काफी अच्छा लग रहा है। अभी भी इस मार्केट में इसने हायर हाईज, हायर लोज का सेटअप बनाए रखा है। अगर बाजार में वोलैटिलिटी चलती भी है तो भी फॉर्मा में डिफेंसिव प्ले की तरह खरीदारी देखने को मिल सकती है। ऐसे में सन फार्मा के 1760 रुपए के आसपास खरीदने की सलाह होगी। 1684 रुपए का स्टॉपलॉस रखें। पोजीशनली सनफार्मा में 1840 रुपए तक के लेवल देखने को मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।