Top Technical Picks : पश्चिम एशिया संकट ने बाजार को डरा दिया है। 11.15 बजे के आसपास सेंसेक्स 1,821.18 अंक या 2.44 प्रतिशत गिरकर 72,711.78 पर और निफ्टी 586.60 अंक या 2.54 प्रतिशत गिरकर 22,527.90 दिख रहा था। अगले 30 दिनों में बाज़ार की संभावित वोलैटिलिटी पैमाना, भारत का इक्विटी वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX लगभग 15% बढ़कर 26.1 पर पहुंच गया है। जो जून 2024 की शुरुआत के बाद से इसका उच्चतम स्तर है।
सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं। कैपिटल गुड्स,कंज्यूमर ड्यूरेबल्स,मेटल और PSU बैंक 4 फीसदी से ज़्यादा नीचे हैं। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 3% से ज़्यादा नीचे फिसल गए हैं। NSE पर सबसे ज़्यादा एक्टिव शेयरों में HDFC बैंक,निप्पॉन सिल्वर ETF,गुजरात अल्कली,रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और ICICI Bank शामिल हैं। ऐसे में सवाल है कि आज कहां लगाएं दांव और किन शेयरों से रहे दूर। यहां इसी सवाल का जवाब दिया जा रहा है।
निफ्टी फार्मा/निफ्टी रेशियो चार्ट
निफ्टी फार्मा रिलेटिव स्ट्रेंथ और मल्टी टाइम फ्रेम पर NSE का सबसे मजबूत सेक्टर है। फार्मा शेयर मंथली रेश्यो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। रेशियो चार्ट पर सितंबर 2020 का ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस पार होने के कगार पर है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 20 शेयर शामिल किए गए हैं।
AURO PHARMA: फार्मा में सबसे मजबूत
AURO PHARMA रिलेटिव स्ट्रेंथ पर फार्मा इंडेक्स का सबसे मजबूत शेयर है। 20 DEMA सपोर्ट पर अच्छी खरीदारी दिखी है। शेयर 10 DEMA के पार निकलने में कामयाब रहा है। दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। वायदा में शॉर्ट-कवरिंग नजर आई है।
LUPIN फार्मा के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। शेयर में तेजी का मोमेंटम कायम है। ठीक 10 WEMA सपोर्ट पर अच्छी खरीदारी आई है। 6 महीने से शेयर 10 WEMA के नीचे बंद नहीं हुआ है। शुक्रवार को इसमें तीन गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम रहा। वायदा में शॉर्ट-कवरिंग नजर आई।
BHEL में शानदार प्राइस एक्शन देखने को मिला है। 200 DMA सपोर्ट पर जोरदार खरीदारी आई है। इसने एक ही कैंडल में 20 DEMA और 50 DMA पार कर लिया है। शुक्रवार को 6 गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम रहा। 88 लाख शेयरों से ज्यादा की डिलिवरी उठी। वायदा में शॉर्ट-कवरिंग नजर आई
MCX का शेयर चार्ट पर कमजोर लग रहा है। डेली चार्ट पर 2700 रुपए के करीब डबल टॉप बना है। पिछले कारोबारी दिन ये शेयर 20 DEMA और 50 DMA के नीचे बंद हुआ था। 3 दिनों से शेयर में डिलिवरी बिकवाली देखने को मिल रही है। 3 दिनों में RSI रीडिंग 65 से घटकर 45 पर आ गई है। वायदा में तीन दिनों से लॉन्ग कटे हैं। इस शेयर से दूर रहने की सलाह होगी।
LODHA: लोअर हाईज, लोअर लोज
वीकली चार्ट पर यह शेयर कमजोर है। 4 हफ्ते से इसमें लोअर हाईज, लोअर लोज बन रहे हैं। लगातार तीसरे हफ्ते शेयर 200 WMA के नीचे बंद हुआ है। 20 हफ्ते के औसत से ज्यादा की डिलिवरी बिकवाली देखने को मिली है। ओपन इंटरेस्ट एक साल के ऊपरी स्तर पर है। शेयर का भाव ढाई साल के निचले स्तर पहुंच गया है।
ब्लू स्टार: चार्ट पर ब्रेकडाउन
यह शेयर भी वीकली चार्ट पर कमजोर दिख रहा है। एक ही कैंडल में 20 WEMA, 50 WMA, 200 WMA टूटा है। दो हफ्ते से शेयर में डिलिवरी बिकवाली देखने को मिली है। इसका भाव एक महीने के निचले स्तर पर है। वायदा में शॉर्ट बिल्ड-अप नजर आया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।