Market trend : ट्रंप के अल्टीमेटम से डरा बाजार, 500 अंक से ज्यादा टूटा निफ्टी, अब क्या करें?
Stock Market :डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तरों पर चला गया है। आज 23 यह पैसे कमजोर होकर करीब 94 के करीब पहुंच गया है। महंगे क्रूड से इंपोर्ट बिल बढ़ने की आशंका से दबाव बढ़ा है। आज मेटल शेयरों में बड़ा एक्सिडेंट देखने को मिला है। निफ्टी का मेटल इंडेक्स करीब 4 फीसदी टूटा है
Market trend : रुपये की कीमत में आई भारी गिरावट से फार्मा,ऑटो और ऑटो एंसिलरी जैसे एक्सपोर्ट ओरिएंटेड सेक्टरों को फ़ायदा होगा
Stock Market : हॉर्मूज स्ट्रेट को खोलने के लिए ट्रंप के 48 घंटे के अल्टीमेटम ने बाजार को डरा दिया है। निफ्टी 500 अंक से ज्यादा फिसलकर 22600 के करीब आ गया है। बैंकिंग दिग्गजों ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी 1600 प्वाइंट से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली और ज्यादा है। फीयर या वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 14% से ज्यादा उछलकर 25 के पार चला गया है।
डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तरों पर चला गया है। आज 23 यह पैसे कमजोर होकर करीब 94 के करीब पहुंच गया है। महंगे क्रूड से इंपोर्ट बिल बढ़ने की आशंका से दबाव बढ़ा है। आज मेटल शेयरों में बड़ा एक्सिडेंट देखने को मिला है। निफ्टी का मेटल इंडेक्स करीब 4 फीसदी टूटा है। कॉपर कीमतों में गिरावट के चलते हिंदुस्तान कॉपर करीब 6 फीसदी फिसला है। वहीं वेदांता,नाल्को,टाटा स्टील और हिंडल्को की भी तगड़ी पिटाई देखने को मिल रही है।
मेटल के बाद सरकारी बैंकों में तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। पीएसयू बैंक इंडेक्स 3.5 फीसदी से ज्यादा फिसला है। साथ ही कंज्यूर ड्यूरेबल,कैपिटल गुड्स, रियल्टी और डिफेंस इंडेक्स भी 2.5 फीसदी से ज्यादा फिसले है। वहीं रुपये की कमजोरी से चुनिंदा IT शेयरों में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है।
ईरान वॉर और मंहगाई की आशंका से गोल्ड-सिल्वर में तगड़ी बिकवाली आई है। MCX पर चांदी में करीब 6 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। सिर्फ आज ही चांदी का भाव 14 हजार रुपए से ज्यादा फिसला है। वहीं सोने में भी करीब 5 फीसदी की कमजोरी दिख रही है।
बाजार के लिए नाजुक 24 घंटे
कल सुबह-सुबह ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन दी थी, उसमें से अब 24 घंटे बीत चुके हैं। डेडलाइन ये है कि होर्मुज खोलो,वरना तुम्हारे सारे पावर प्लांट बर्बाद कर देंगे। ईरान ने कहा कि कर के देखो, हम तुम्हारे सारे दोस्तों पर अटैक करेंगे। ग्लोबल बाजारों में इस समय डर का माहौल है। ट्रंप ने पहले लड़ाई खत्म होने की बात की और फिर धमकी दे दी
ईरान की काउंटर धमकी
ईरान की काउंटर धमकी में कहा गया है कि अगर पावर सुविधाओं पर हमला हुआ तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज 'पूरी तरह बंद'हो जाएगा। ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सभी के लिए खुला है सिवाय उनके जो हमारे खिलाफ हैं।
युद्ध और भड़कने की धमकी़
इस बीच इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा है कि आने वाले हफ्ते में ईरान पर हमले और बढ़ेंगे। US के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने भी कहा है कि युद्ध खत्म करने के लिए US को ईरान पर हमले और बढ़ाने होंगे। IAEA ने शनिवार शाम को कन्फर्म किया कि ईरान के नतांज न्यूक्लियर साइट पर हमला हुआ है। न्यूक्लियर साइट के पास रेडिएशन लेवल में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
इस बीच ईरान ने भी इजरायल के मुख्य न्यूक्लियर साइट के पास हमला किया है। इजरायल का डिफेंस सिस्टम डिमोना और अराद शहरों पर आए मिसाइलों को रोक नहीं पाया। इजरायल का गुप्त न्यूक्लियर रिएक्टर डिमोना से 13 किमी दक्षिण-पूर्व में है।
अब क्या करें?
सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार के लिए सबसे बड़ा संकेत अब करेंसी मार्केट्स से मिलेगा। आज शायद डॉलर-रुपया 94 को पार कर जाएगा। शुक्रवार को भी हमारा निगेटिव नजरिया रहा था। शुक्रवार की रैली में भी बिकवाल का नजरिया था। शुक्रवार को भी रैली को IT ने लीड किया था और वो रैली नहीं टिकनी थी। जब तक डॉलर-रुपया स्थिर नहीं होगा, तब तक रैली नहीं टिकेगी। करेंसी मार्केट हमेशा आपको पहले अलर्ट कर देगी। वौलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX एक और बड़ा सिरदर्द रहने वाला है। जब तक VIX 15 के नीचे ना आए, लॉन्ग नहीं करना है। इंट्राडे में भले ही लॉन्ग ट्रेड चले,लेकिन पोजिशनली बिल्कुल नहीं चलेगा।
किसी के कहने या चाहने से बॉटम नहीं बनता। कोविड में पैसा लगाया होता तो वाली आपको बहुत Reels मिलेंगी। उनसे ही सवाल है कि क्या आप अपना घर बेचकर लेंगे क्या? इस गिरावट में भी खरीदारी के मौके होंगे मगर किस लेवल पर? कौन कह सकता है अगर न्यूक्लियर अटैक हुआ तो बाजार कहां जाएगा? क्या के 22,000 पर रुकेगा, 20,000 पर या 18,000 पर? क्योंकि कोविड में भी बड़ा पैसा उसने बनाया जिसने जल्दबाजी नहीं की। हर बार पहली गिरावट में खरीदारी नहीं करनी होती है।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट, VK विजयकुमार का कहना है कि पश्चिम एशिया में युद्ध का चौथा हफ़्ता शुरू हो चुका है,लेकिन अभी तक यह साफ़ नहीं है कि युद्ध कब खत्म होगा। बदकिस्मती से, यह युद्ध और ज़्यादा भड़कता जा रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को 48 घंटों के अंदर स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ खोलने का अल्टीमेटम दिया है। ईरानी राष्ट्रपति के इस जवाब से कि स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ उन सभी के लिए खुला है,जो हमारी ज़मीन का उल्लंघन नहीं करते, तेल बाज़ार में घबराहट फैलने से बच गई है। हालांकि,अनिश्चितता बहुत ज़्यादा है और बाज़ार युद्ध नतीजों का इंतज़ार करते हुए स्थिति पर नजर बनाए रखेगा।
यह समझना ज़रूरी है कि दुनिया भर में जोखिम से बचने की भावना ने सभी तरह के असेट पर असर डाला है,जिनमें स्टॉक्स, बॉन्ड्स और सोने-चांदी जैसी कीमती धातुएं शामिल हैं। असल में,सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट तो इक्विटीज़ की गिरावट से भी ज़्यादा खराब है।
इस संकट के दौरान,जब अनिश्चितता अपने चरम पर है,निवेशक कुछ भी नहीं कर सकते। अगर इतिहास से कोई सीख ली जाए,तो निवेशकों को घबराना नहीं चाहिए,बल्कि शांत रहना चाहिए।
रुपये की कीमत में आई भारी गिरावट से फार्मा,ऑटो और ऑटो एंसिलरी जैसे एक्सपोर्ट ओरिएंटेड सेक्टरों को फ़ायदा होगा। भारी गिरावट झेल चुके IT सेक्टर में भी तेज़ी से सुधार देखने को मिल सकता है,जो निवेशकों को चौंका सकता है।
निफ्टी पर रणनीति
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23271-32319 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23467-23545/23638 पर है। इसके लिए पहला बेस 22751-22831 पर है। वहीं, बड़ा बेस 22537-22617 पर है। शुक्रवार को ना ही 23300 पार हुआ और ना ही 23000 टूटा,इंडेक्स रेंज में ही रहा। क्रूड में तेजी है, लेकिन रुपए की कमजोरी बड़ी चिंता,गिफ्ट निफ्टी में भी नई गिरावट आई है। FIIs की कैश में भारी बिकवाली जारी,लेकिन इस जोन में इंडेक्स थोड़ा शॉर्ट किया है। 23200-300-400 कॉल राइटर्स का जोन है। एक्सपायरी/एक्सपायरी-1 के नजरिए से 23000 पर पुट है।
डेली और वीकली चार पर 23000 की कोई अहमियत नहीं,यह सिर्फ एक्सपायरी फैक्टर है। इस जोन में जब तक रजिस्टेंस-1 पार नहीं होता, तब तक उछाल/उछाल में बिकवाली की सलाह होगी। आज गैपडाउन के बाद इंट्राडे रजिस्टेंस नीचे की ओर 23000/23100 पर आ जाएगा। गैपडाउन होने पर बेस-1 पर शॉर्ट/पोजीशनल ट्रेड को चेक करें, यहां मामूली पुलबैक संभव है। लेकिन जबतक निफ्टी 23000/23100 के नीचे रहेगा बिकवाली/उछाल में बिकवाली कारगर रहेगी। बेस-1 के नीचे निफ्टी बेस-2 की ओर जाने की तैयारी करेगी, जिसकी काफी ज्यादा संभावना होगी। सिर्फ 23319 जोन के ऊपर रिकवरी आने से ही शॉर्ट कवरिंग और थोड़ी मजबूती की उम्मीद है।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 53838-54089 और बड़ा रजिस्टेंस- 54389-54610/54738 पर है। इसके लिए पहला बेस- 52510-52844 पर और बड़ा बेस 51778/51839-52117 पर है। शुक्रवार को 54000/54500 के नीचे बिकवाली और उछाल में बिकवाली कारगर रही क्रूड में उछाल के चलते इंडेक्स पर बुरा असर, अब नए ब्रेकडाउन के कगार पर पहुंच गया है। डेली/वीकली चार्ट पर 53000 (बेस-1) अहम, इसके नीचे 1000 प्वाइंट गिरावट संभव है। 54000 पर कॉल राइटर्स अभी भी मजबूती से डटे हैं। इसलिए रजिस्टेंस-1 के नीचे बिकवाली और उछाल में बिकवाली की राय होगी। अगर बेस-1 टूटा बेस-2 की ओर गिरावट बढ़ेगी, फिर शॉर्ट के मौके बनेंगे। पोजीशनल शॉर्ट के लिए ये सही है लेकिन डे ट्रेडर RR नियम का पालन करें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।