Oil and Gas Stocks : पश्चिम एशिया में तनाव और गहराने से गैप-डाउन के बाद बाजार में भारी बिकवाली आई है। निफ्टी 600 अंक से ज्यादा टूटकर करीब एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। बैंक निफ्टी 1600 प्वाइंट से ज्यादा टूटा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली और ज्यादा है। फीयर इंडेक्स INDIA VIX 17% छलकर 26 के पार चला गया है। डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तरों पर आ गया है। आज यह 27 पैसे कमजोर होकर 94 के करीब पहुंच गया है। आज मेटल शेयरों सबसे ज्यादा गिरावट आई है। निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 5 फीसदी टूटा है। मेटल के साथ कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स भी करीब 5 फीसदी टूटा है। हालांकि रुपये की कमजोरी से चुनिंदा IT शेयरों में हल्की खरीदारी आई है।
