Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Chambal Fertilisers का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 24800, 24900 और 25000 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 25000, 24900 और 24800 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 51500, 51800 और 52000 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 51500, 51200 और 51000 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Aug 02, 2024 पर 2:49 PM
Chambal Fertilisers पर Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने 540 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top F&O Calls:  सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में कमिंस, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, ओरैकल फाइनेंशियल और नालको के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं बिड़लासॉफ्ट, आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी, एस्कॉर्ट्स कुबोटा और परसिस्टेंट सिस्टम्स के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा इन्फो एज, आईईएक्स, चंबल फर्टिलाइजर, वोडाफोन आइडिया और डिवीज लैब में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि पिरामल एंटरप्राइजेज, इंडिया सीमेंट्स, ग्रैन्यूएल्स इंडिया, रैमको सीमेंट्स और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24800, 24900 और 25000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 25000, 24900 और 24800 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51500, 51800 और 52000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51500, 51200 और 51000 के स्तर पर नजर आये।


    सिर्फ 4 दिन में 12% से ज्यादा रिटर्न कमाया, आज कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने इन 7 स्टॉक्स पर खेला दांव

    Motilal Oswal की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Jubilant Food Future : खरीदें - 610 रुपये, टारगेट - 635 रुपये, स्टॉपलॉस - 596 रुपये

    Deepak Nitrite : खरीदें - 3103 रुपये, टारगेट - 3200 रुपये, स्टॉपलॉस - 3050 रुपये

    Divis Lab Future : खरीदें - 4940 रुपये पर खरीदारी करें, लेकिन उचित स्टॉपलॉस भी अवश्य लगाएं

    आज का सस्ता ऑप्शनः Chambal Fertilisers

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने Chambal Fertilisers पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Chambal Fertilisers की अगस्त की एक्सपायरी वाली 540 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिवांगी सरडा ने कहा कि इसमें 22 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 27 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 16 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।