Top F&O Calls: सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में कमिंस, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, ओरैकल फाइनेंशियल और नालको के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं बिड़लासॉफ्ट, आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी, एस्कॉर्ट्स कुबोटा और परसिस्टेंट सिस्टम्स के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा इन्फो एज, आईईएक्स, चंबल फर्टिलाइजर, वोडाफोन आइडिया और डिवीज लैब में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि पिरामल एंटरप्राइजेज, इंडिया सीमेंट्स, ग्रैन्यूएल्स इंडिया, रैमको सीमेंट्स और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
