Get App

चार्ली मंगेर ने Warren Buffett पर लगे आरोपों को बेतुका बताया, कहा-बफे के ट्रेडिंग करने का दावा अविश्वसनीय

चार्ली मंगेर ने सीएनबीसी को दिए इंटरव्यू में वॉरेन बफे पर लगे आरोपों को खारिज किया। उन्होंने इस दौरान बफे की इमानदारी का भी उल्लेख किया। इस विवाद की शुरुआत 9 नवंबर को आई एक खबर से हुई। ProPublica ने अपनी खबर में कहा था कि कम से कम तीन बार ऐसा हुआ कि बर्कशायर के किसी कंपनी के शेयरों पर दांव लगाने से पहले या उसी तिमाही में बफे ने उसी कंपनी के शेयर खुद के लिए खरीदे

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 17, 2023 पर 8:58 PM
चार्ली मंगेर ने Warren Buffett पर लगे आरोपों को बेतुका बताया, कहा-बफे के ट्रेडिंग करने का दावा अविश्वसनीय
मुंगेर ने कहा कि बफे की ज्यादातर संपत्ति का रिश्ता बर्कशायर के स्टॉक्स से है। बर्कशायर हैथवे जैसी कंपनी में खुद अमीर बनने के लिए फ्रंट-रनिंग के इस्तेमाल की बात करना बेतुका है। ऐसी सोच बर्कशायर की लंबी अवधि में नैतिकता के साथ कारोबार करने की सोच से भी मेल खाती है।

Berkshire Hathaway के वाइस-चेयरमैन चार्ली मंगेर (Charlie Munger) ने उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि वॉरेन बफे (Warren Buffett) ने खुद के लिए उसी कंपनी के स्टॉक खरीदे थे, जिस कंपनी के स्टॉक बाद में बर्कशायर हैथवे ने खरीदे थे। 99 साल के मंगेर ने सीएनबीसी को दिए इंटरव्यू में दावों को खारिज किया। उन्होंने इस दौरान बफे की इमानदारी का भी उल्लेख किया। इस विवाद की शुरुआत 9 नवंबर को आई एक खबर से हुई थी। ProPublica ने अपनी खबर में कहा था कि कम से कम तीन बार ऐसा हुआ कि बर्कशायर के किसी कंपनी के शेयरों पर दांव लगाने से पहले या उसी तिमाही में बफे ने उसी कंपनी के शेयर खुद के लिए खरीदे। प्रोपब्लिका नॉन-प्रॉफिट इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म करता है। इस खबर में यूएस इनटर्नल रेवेन्यू सर्विस के लीक डेटा का हवाला दिया गया था। इस खबर में यह भी कहा गया था कि बफे ने इस तरह 2000 और 2019 के बीच खुद के शेयरों को बेचकर 46.6 करोड़ डॉलर कमाए।

बफे खुद से ज्यादा बर्कशायर की फिक्र करते हैं

मंगेर ने इस खबर में किए दावों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का भरोसा है कि ऐसा होने की थोड़ी भी गुंजाइश नहीं है। यह नहीं माना जा सकता कि बफे पैसे कमाने के लिए इस तरह की घिनौनी गतिविधियों का सहारा लेंगे।मंगेर ने व्यक्तिगत फायदों की जगह बर्कशायर के हितों को लेकर बफे के समर्पण का जिक्र किया। उन्होंने बफे के परोपकार से जुड़ी गतिविधियों का उल्लेख करते हुए कहा कि वह (Buffett) खुद के पैसों से ज्यादा बर्कशायर की फिक्र करते हैं। उन्होंने खुद अपनी संपत्ति दान कर दी। उनके पास अब कुछ नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें