महान निवेशक और वॉरेन बफेट के दाहिने हाथ माने जाने वाले चार्ली मुंगेर के निवेश सिद्धांत आज भी दुनिया भर के निवेशकों के लिए बाइबिल की तरह हैं। मुंगेर केवल एक निवेशक नहीं, बल्कि एक दार्शनिक थे, जिन्होंने निवेश को 'कॉमन सेंस' के साथ जोड़ा। मुंगेर को इनवेस्टमेंट का 'चाणक्य' कहा जा सकता है। बफे के कारोबारी समूह बर्कशायर हैथवे की सफलता में मुंगेर का बड़ा हाथ था। खुद बफे ने यह बात बताई थी। 28 नवंबर, 2023 को मुंगेर का 99 साल की उम्र में देहांत हो गया था।
