Get App

Chavda Infra हर शेयर पर एक बोनस शेयर देगी, शेयरधारकों की मंजूरी मिली

Chavda Infra ने 1:1 बोनस शेयर को शेयरधारकों की मंजूरी मिलने का ऐलान किया है। साथ ही अधिकृत शेयर पूंजी दोगुनी करने और कारोबार विस्तार की योजना पर भी काम शुरू हो गया है। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 09, 2026 पर 3:25 PM
Chavda Infra हर शेयर पर एक बोनस शेयर देगी, शेयरधारकों की मंजूरी मिली
चावड़ा इंफ्रा के बोर्ड ने अधिकृत शेयर पूंजी 35 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 70 करोड़ रुपये करने को भी मंजूरी दी है।

Chavda Infra Bonus Issue: इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन कंपनी Chavda Infra Ltd ने 1:1 बोनस शेयर जारी करने की मंजूरी मिलने की घोषणा की है। पोस्टल बैलेट प्रक्रिया पूरी होने के बाद शेयरधारकों ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इसके तहत निवेशकों को उनके पास मौजूद हर एक पूरी तरह पेड-अप इक्विटी शेयर के बदले एक अतिरिक्त बोनस शेयर मिलेगा। कंपनी का कहना है कि यह फैसला शेयरधारकों के लिए लंबी अवधि में वैल्यू बढ़ाने और ग्रोथ में उनकी हिस्सेदारी मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है।

अधिकृत शेयर पूंजी होगी दोगुनी

कंपनी के बोर्ड ने अधिकृत शेयर पूंजी 35 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 70 करोड़ रुपये करने को भी मंजूरी दी है। हालांकि, इसके लिए शेयरधारकों की अंतिम स्वीकृति जरूरी होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें