Big Announcement's Record Date: स्टॉक मार्केट से शेयरों की तेजी के अलावा डिविडेंड के रूप में एक्स्ट्रा मुनाफा मिलता है। कुछ स्टॉक्स ऐसे हैं, जिनके डिविडेंड की इस हफ्ते रिकॉर्ड डेट है। इसमें से एक तो ऐसा है जो तीन साल का सबसे अधिक डिविडेंड बांटने जा रही है और निफ्टी 50 में भी शामिल है। इसके अलावा इस हफ्ते कुछ स्टॉक्स के स्प्लिट और बोनस की भी रिकॉर्ड डेट है। चेक करें इन सभी स्टॉक्स की लिस्ट और कॉरपोरेट एक्टिविटीज के बारे में रिकॉर्ड डेट के साथ और फिर स्ट्रैटेजी के साथ पोर्टफोलियो को अपडेट कर सकते हैं।
वर्ष 2022 और जनवरी 2024 के बाद एसबीसी एक्सपोर्ट्स तीसरी बार बोनस शेयर जारी करने वाली है। इस बार यह दो शेयरों पर एक शेयर बोनस में बांटने वाली है और इसकी रिकॉर्ड डेट 10 मार्च है।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने तीन साल में अपने अब तक के सबसे बड़े डिविडेंड का ऐलान किया है। यह इस बार 1.50 रुपये का डिविडेंड बांटने वाली है और इसकी रिकॉर्ड डेट मंगलवार 11 मार्च फिक्स की गई है।
आईओएल केमिकल्स ने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले पांच शेयरों में तोड़ेगी। इसकी रिकॉर्ड डेट मंगलवार 11 मार्च फिक्स की गई है।
जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स ने प्रति शेयर 12.5 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इसकी रिकॉर्ड डेट गुरुवार 13 मार्च है। इससे पहले कंपनी ने दो साल में दो बार में 17 रुपये और 14 रुपये का अंतरिम डिविडेंड बांटा था।
हुडको के बोर्ड की 13 मार्च को बैठक है जिसमें अंतरिम डिविडेंड पर फैसला होगा।
दिग्गज मीडिया कंपनी सन टीवी ने प्रति शेयर 2.50 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इसकी रिकॉर्ड जेट गुरुवार 13 मार्च 2025 फिक्स है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।