Get App

chemical stocks: केमिकल शेयरों में जोरदार तेजी जारी, जानिए 2024 के लिए कैसा है आउटलुक और किन शेयरों में बनेगा पैसा

chemical stocks: बाजार जानकार का कहना है कि एग्री केमिकल, फर्टिलाइजर में जोरदार तेजी की संभावना बनी हुई है। भारत में बैटरी केमिकल के लिए पॉजिटिव इको सिस्टम बना हुआ है। बैटरी केमिकम स्पेस में कई कंपनियां निवेश कर रही हैं, जो केमिकल इंडस्ट्री के लिए अच्छी खबर है। यही वजह है कि इनमें तेजी का रुख बरकरार है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 01, 2024 पर 5:11 PM
chemical stocks: केमिकल शेयरों में जोरदार तेजी जारी, जानिए 2024 के लिए कैसा है आउटलुक और किन शेयरों में बनेगा पैसा
केमिकल सेक्टर में पिछले कुछ हफ्तों से अच्छी रिकवरी दिख रही है। आने वाली तिमाहियों के दौरान इंडस्ट्री में डिमांड और मार्जिन में सुधार की उम्मीद की जा रही है ।

chemical stocks: केमिकल सेक्टर में पिछले कुछ हफ्तों से अच्छी रिकवरी दिख रही है। आने वाली तिमाहियों के दौरान इंडस्ट्री में डिमांड और मार्जिन में सुधार की उम्मीद की जा रही है । हालांकि चीन का चैलेंज भी कायम है। इस बीच आज यानी 01 जनवरी के कारोबार में केमिकल सेक्टर में जोरदार तेजी देखने को मिली। GNFC में 7% से ज्यादा का उछाल आया जबकि चंबल फर्टिलाइजर भी 2% ऊपर की तेजी देखने को मिली। साथ ही आरती इंडस्ट्रीज, UPL और टाटा केमिकल में भी अच्छी खरीदारी रही। ऐसे में बाजार जानकारों का कहना है कि आनेवाले समय में Deepak nitrite , Vinati Organics और Jubilant Ingrevia जैसे केमिकल कंपनियों पर नजर रखनी चाहिए।

बाजार जानकार का यह भी कहना है कि एग्री केमिकल, फर्टिलाइजर में जोरदार तेजी की संभावना बनी हुई है। भारत में बैटरी केमिकल के लिए पॉजिटिव इको सिस्टम बना हुआ है। बैटरी केमिकम स्पेस में कई कंपनियां निवेश कर रही हैं, जो केमिकल इंडस्ट्री के लिए अच्छी खबर है। यही वजह है कि इनमें तेजी का रुख बरकरार है।

हालांकि दूसरी तरफ बाजार जानकार एग्रोकेमिकल डिमांड को लेकर चितिंत नजर आ रहे हैं। बाजार जानकार का यह भी कहना है कि Q4’24 और Q1’25 में एग्रोकेमिकल डिमांड में कमजोरी संभव है। इस दौरान रबी की कमजोर सीजन का एग्रोकेमिकल डिमांड पर असर देखने को मिल सकता है। वहीं US में बड़ी इन्वेंटरी का भी डिमांड पर असर दिखेगा। बता दें कि LATAM और US में भारत का 55-60% एक्सपोर्ट होता है। चीन की नई क्षमता से भी भारतीय कंपनियों पर असर देखने को मिलेगा। ऐसे में बाजार जानकार का कहना है कि 2024 में ग्लोबल डिमांड आउटलुक कमजोर रह सकता है।

कैसा है 2024 में केमिकल इंडस्ट्रीज का आउटलुक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें