2024 में बाजार से 10-12% रिटर्न मिलने की उम्मीद, फाइनेंशियल, कंजम्प्शन, IT करेंगे अच्छा: प्रशांत खेमका

प्रशांत खेमका का कहना है कि इस साल भी मार्केट 10-12% का रिटर्न दे सकता हैं। उन्होने आगे कहा कि निवेशक फाइनेंशियल, कंजम्प्शन, IT और हेल्थकेयर वाली कंपनियों में निवेश कर सकते हैं। प्रशांत खेमका के मुताबिक 2024 के लिए मैक्रो आउटलुक काफी अच्छा है। उन्होंने आगे कहा कि IT और हेल्थकेयर में भी हमने निवेश किया है

अपडेटेड Jan 01, 2024 पर 3:06 PM
Story continues below Advertisement
प्रशांत खेमका का कहना है कि अगले 2 महीने में FIIs का काफी पैसा बाजार में आएगा।

नए साल में निवेश पर व्हाइटऑक कैपिटल मैनेजमेंट (WhiteOak Capital Management) के प्रशांत खेमका का कहना है कि इस साल भी मार्केट 10-12% का रिटर्न दे सकता हैं। उन्होने आगे कहा कि निवेशक फाइनेंशियल, कंजम्प्शन, IT और हेल्थकेयर वाली कंपनियों में निवेश कर सकते हैं। प्रशांत खेमका के मुताबिक 2024 के लिए मैक्रो आउटलुक काफी अच्छा है। उन्होंने आगे कहा कि IT और हेल्थकेयर में भी हमने निवेश किया है। उनका कहना है कि सीमेंट, डिंफेंस, इंडस्ट्रियल, रियल्टी स्पेस में भी उनकी निवेश की सलाह होगी। प्रशांत खेमका ने कहा कि हमारे पोर्टफोलियो में इंडस्ट्रियल गुड्स कंपनियों के शेयर भी शामिल है।

बतातें चलें कि प्रशांत खेमका, देश के बड़े पोर्टफोलियो मैनेजर में गिने जाते हैं, जिसके पास करीब ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव है। इन्होंने 1998 में इन्वेस्टिंग करियर की शुरुआत की थी। GS इंडिया इक्विटी में पोर्टफोलियो मैनेजर की भूमिका निभाई। साथ ही गोल्डमैन सैक्स एसेट मैनेजमेंट(GSAM) के साथ काम कर चुके हैं। 2000 में GSAM से बतौर रिसर्च एनालिस्ट जुड़े थे।

अगले 2 महीने में FIIs का काफी पैसा बाजार में आएगा


प्रशांत खेमका का कहना है कि अगले 2 महीने में FIIs का काफी पैसा बाजार में आएगा। प्रशांत खेमका ने इस बातचीत में आगे कहा कि लंबी अवधि में रिटेल निवेशकों का अच्छा पैसा बनता है।

इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि दुनियाभर में महंगाई की दर घट रही है। भारत के अलावा अन्य देशों में महंगाई दर ज्यादा रही थी। ब्याज दरें घटने से खर्च करने की क्षमता बढ़ेगी।

लार्जकैप के साथ मिडकैप IT में निवेश करें

आईटी शेयरों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आईटी पर हम सेक्टोरल नजरिया नहीं रखते है। हालांकि यह जरुर कहना चाहूंगा कि बहुत सारी ऐसी कंपनी है जिनसे हिस्ट्रॉरिकल वेल्थ क्रिएट किया है। और अगले कई सालों में इस सेक्टर में ऐसी अपॉर्चुनिटी मिलेगी जो आगे भी अच्छा मुनाफा देगी। हालांकि लार्जकैप IT के लिए 2023 का चुनौतीपूर्ण रहा था। लार्जकैप के साथ मिडकैप IT में निवेश करते हैं।

 Daily Voice: जानिए इस फंड मैनेजर को IT और प्राइवेट बैंक शेयरों में क्यों नजर आ रहे कमाई के मौके

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।