Daily Voice: जानिए इस फंड मैनेजर को IT और प्राइवेट बैंक शेयरों में क्यों नजर आ रहे कमाई के मौके

Daily Voice:कार्तिकराज ने कहा कि उन्होंने 2023 में आईटी में अपना एक्सपोजर बढ़ाया है क्योंकि पिछले कुछ सालों में आए प्राइस और टाइम करेक्शन के कारण इस सेक्टर के वैल्यूएशन में काफी अच्छा करेक्शन हुआ है। कई दूसरे सेक्टरों की तुलना में फ्री कैश फ्लो के आधार पर इस सेक्टर का वैल्यूएशन अच्छा दिख रहा है। इस सेक्टर की कंपनियों ने अच्छे कॉर्पोरेट गवर्नेंस और हाई कैश फ्लो हासिल किया है

अपडेटेड Jan 01, 2024 पर 2:13 PM
Story continues below Advertisement
Daily Voice: यूटीआई एएमसी पिछले कुछ सालों से ऑटो पर ओवरवेट है। यह सेक्टर अब प्रतिकूल परिस्थितियों से उबर रहा है

Daily Voice : हमने 2023 में आईटी सेक्टर में अपना निवेश बढ़ाया है। पिछले कुछ सालों में हुए टाइम करेक्शन और प्राइस करेक्शन के चलते आईटी शेयरों के वैल्यूएशन में काफी अच्छा करेक्शन आया है। ये बातें यूटीआई एएमसी में इक्विटी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट और फंड मैनेजर कार्तिकराज लक्ष्मणन ने मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में कही हैं। लक्ष्मणन का मानना है कि दूसरे सेक्टरों की तुलना में फ्री कैशफ्लो के आधार पर टेक्नोलॉजी शेयरों का वैल्यूएशन आकर्षक दिख रहा है।

यूटीआई एएमसी निजी बैंकों पर ओवरवेट

इक्विटी बाजार और फंड मैनेजमेंट का 17 साल का अनुभव रखने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट कार्तिकराज लक्ष्मणन का कहना है कि यूटीआई एएमसी निजी बैंकों पर ओवरवेट है। उनका मानना है कि निजी बैंक एक ऐसा सेक्टर है जिसकी लॉन्ग टर्म ग्रोथ बैंकिंग इंडस्ट्री की तुलना में ज्यादा तेज रह सकती है। उनकी ये भी मानना है कि बैंकिंग सेक्टर की ग्रोथ रेट जीडापी ग्रोथ रेट की तुलना में तेज़ी से बढ़ सकती है। इस समय बैंकिंग शेयर अच्छे भाव पर मिल रहे हैं। इनकी एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है। आगे इस सेक्टर में अच्छी तेजी आ सकती है।


कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रिटेल कंज्यूमर सेक्टर में तेज ग्रोथ की उम्मीद

क्या यह कंजम्पशन और स्पेशियलिटी केमिकल्स पर दांव लगाने का समय है? क्या आपको इन सेक्टर्स में ज्यादा सुरक्षा दिखती है जबकि दूसरे सेक्टर हाई वैल्यूएशन पर कारोबार कर रहे हैं? इसके जवाब में कार्तिकराज लक्ष्मणन ने कहा कि कंजम्पशन सेक्टर का वैल्यूएशन लंबे समय से महंगा रहा है क्योंकि उनमें अर्निंग स्टेबिलिटी और मजबूत कैश फ्लो देने की क्षमता है। इस सेक्टर के अंदर कंज्यूमर स्टेपल में सुस्ती दिख रही है।, लेकिन प्रति व्यक्ति आय में बढ़त और उपभोक्ताओं के रुझान के असंगठित से संगठित की ओर होने से कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रिटेल सेक्टर तेज ग्रोथ देखने को मिल सकती है। ऐसे में यूटीआई एएमसी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रिटेल सेक्टर ओवरवेट और कंज्यूमर स्टेपल पर अंडरवेट है।

आईटी सेक्टर को लेकर बुलिश

क्या आप 2024 के लिए आईटी सेक्टर को लेकर बुलिश हैं? इस पर कार्तिकराज ने कहा कि उन्होंने 2023 में आईटी में अपना एक्सपोजर बढ़ाया है क्योंकि पिछले कुछ सालों में आए प्राइस और टाइम करेक्शन के कारण इस सेक्टर के वैल्यूएशन में काफी अच्छा करेक्शन हुआ है। कई दूसरे सेक्टरों की तुलना में फ्री कैश फ्लो के आधार पर इस सेक्टर का वैल्यूएशन अच्छा दिख रहा है। इस सेक्टर की कंपनियों ने अच्छे कॉर्पोरेट गवर्नेंस और हाई कैश फ्लो हासिल किया है। ये इस अपनी इस कमाई को बायबैक और डिवीडेंड के जरिए से शेयरधारकों को वितरित भी कर रही हैं।

हालांकि पिछली कुछ तिमाहियों में सेक्टर की ग्रोथ धीमी रही है। लेकिन इनको काफी मात्रा में कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं। इनके ग्राहक लंबी अवधि में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर भारी खर्च करते दिखेंगे जिनका इनको फायदा मिलेगा।

बैंक निफ्टी के जनवरी में 50,000 का स्तर पार करने की उम्मीद नहीं, IT इंडेक्स पार कर सकता है पिछला हाई

उपभोक्ता और आईटी सेक्टर के अलावा निजी बैंकों और ऑटो पर भी ओवरवेट

2024 के लिए आपके रडार पर कौन से दो सेक्टर हैं और क्यों? इस सवाल के जवाब में कार्तिकराज ने कहा कि वे उपभोक्ता और आईटी सेक्टर के अलावा निजी बैंकों और ऑटो पर भी ओवरवेट हैं। उनका मानना है कि निजी बैंक एक ऐसा सेक्टर है जिसकी लॉन्ग टर्म ग्रोथ बैंकिंग इंडस्ट्री की तुलना में ज्यादा तेज रह सकती है। उनकी ये भी मानना है कि बैंकिंग सेक्टर की ग्रोथ रेट जीडापी ग्रोथ रेट की तुलना में तेज़ी से बढ़ सकती है। इस समय बैंकिंग शेयर अच्छे भाव पर मिल रहे हैं। इनकी एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है। अधिकांश बड़े बैंकों का पास काफी अच्छी मात्रा में पूंजी है। जिसके चलते अगले कुछ सालों तक उन्हें बाजार से नई पूंजी जुटाने की जरूरत नहीं होगी। आगे इस सेक्टर में अच्छी तेजी आ सकती है।

उन्होंने बताया कि यूटीआई एएमसी पिछले कुछ सालों से ऑटो पर ओवरवेट है। यह सेक्टर अब प्रतिकूल परिस्थितियों से उबर रहा है। हाल के दिनों में इस सेक्टर ने अच्छा प्रदर्शन किया है और चालू वर्ष में वॉल्यूम ग्रोथ और मार्जिन में सुधार और कमोडिटी की कीमतों में नरमी के कारण इस सेक्टर के वैल्यूएशन में बढ़त हुई है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।