देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर गिरावट आई है। अलग-अलग शहरों में एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 220 रुपये तक फिसली है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 200 रुपये तक सस्ता हुआ है। आज 13 सितंबर को राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त 24 कैरेट गोल्ड 154730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 154580 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,363.01 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने का वैश्विक भाव एक सप्ताह में लगभग 1.5 प्रतिशत कमजोर हुआ है।
शनिवार को इंदौर के सराफा बाजार में सोने और चांदी में मांग शुक्रवार की तुलना में बढ़िया रही। सोने का औसत भाव 1,49,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का औसत भाव 2,32,500 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 154730 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141850 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 141700 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 154580 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 154580 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141700 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 154580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 141700 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने की तरह चांदी भी वीकली बेसिस पर सस्ती हुई है। एक सप्ताह में भाव 5000 रुपये फिसला है। 13 सितंबर की सुबह चांदी की कीमत 245000 रुपये प्रति किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 64.54 डॉलर प्रति औंस पर है। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक यह लगभग 40 प्रतिशत टूट चुकी है।