Get App

भारतीय शेयर बाजार में 10% रैली और चीन को 23% का झटका, जानिए सितंबर तिमाही ने कैसे पलट दिया खेल

वर्ष 2021 की शुरुआत से अभी तक चीन के शेयर बाजार की वैल्यू 5 लाख करोड़ डॉलर कम हो गई है। वहीं लंबे समय से ‘next China’ कहा जा रहा भारत एशिया में सबसे तेज इकोनॉमिक ग्रोथ के साथ एक आकर्षक विकल्प बन गया है

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Oct 02, 2022 पर 12:39 PM
भारतीय शेयर बाजार में 10% रैली और चीन को 23% का झटका, जानिए सितंबर तिमाही ने कैसे पलट दिया खेल
लंबे समय से ‘next China’ कहा जा रहा भारत एशिया में सबसे तेज इकोनॉमिक ग्रोथ के साथ एक आकर्षक विकल्प बन गया है

चीन के स्टॉक मार्केट में जारी भारी गिरावट ने अपने सबसे बड़े इमर्जिंग मार्केट प्रतिस्पर्धी भारत का आकर्षण खत्म कर दिया है। सितंबर में समाप्त तिमाही के दौरान भारतीय बाजार यानी MSCI India Index में लगभग 10 फीसदी की रैली आई है, जबकि इसके उलट MSCI China Index 23 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

इस प्रकार भारत का 33 फीसदी बेहतर प्रदर्शन मार्च, 2000 के बाद सबसे अच्छा रहा है।

क्यों चीन को लग रहे झटके

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीजिंग की कोविड जीरो की नीति, रेगुलेटरी सख्ती और पश्चिम के साथ जारी तनाव चीन पर भारी पड़ा है। इससे 2021 की शुरुआत से अभी तक चीन के शेयर बाजार की वैल्यू 5 लाख करोड़ डॉलर कम हो गई है। वहीं लंबे समय से ‘next China’ कहा जा रहा भारत एशिया में सबसे तेज इकोनॉमिक ग्रोथ के साथ एक आकर्षक विकल्प बन गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें