Market Outlook this year 2024: दिग्गज मार्केट एक्सपर्ट एंड्र्यू हॉलैंड का मानना है कि इस साल डिफेंस और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में निवेश और एक्सपेंडिचर पर इस साल नजर रहेगी। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने इसकी वजह का खुलासा किया कि वह बैंकिंग सेक्टर को लेकर इतने बुलिश क्यों हैं? इसके अलावा उन्होंने इस बातचीत में खुलासा किया कि इस साल किन सेक्टर पर नजर रहेगी। उन्होंने चीन से जुड़े खतरों पर भी चर्चा की जिसका असर भारत समेत कई विकासशील देशों पर दिख सकता है। यहां इस साल भारतीय मार्केट को प्रभावित करने वाले सभी कारकों को लेकर उन्होंने जो बातें कहीं, उसके बारे में बताया जा रहा है।
