चीन की कंपनियों के लिए जून तिमाही शानदार रही। इस तिमाही शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों की प्रॉफिट ग्रोथ साल दर साल आधार पर 25.7 फीसदी रही, जो करीब बीते 5 सालों में सबसे ज्यादा है। लेकिन, इसका असर शेयर बाजार पर नहीं दिखा है। लेकिन, इस तिमाही सीएसआई 300 सूचकांक करीब 9 फीसदी गिरा है, जबकि ज्यादातर टेक्नोलॉजी कंपनियों वाला इंडेक्स स्टार 50 करीब 29 फीसदी फिसला है।
जून में सूचकाकों में आई थी बड़ी तेजी
इसकी एक वजह यह है कि कंपनियों की अच्छी प्रॉफिट ग्रोथ का असर पहले ही शेयरों की कीमतों पर पड़ चुका है। जून तिमाही में Star 50 इंडेक्स 76 फीसदी चढ़ा था, जबकि CSI 300 12 फीसदी चढ़ा था। इतनी ज्यादा तेजी के बाद शेयरों में और तेजी की संभावना सीमित हो गई। इसकी दूसरी वजह चीन की कमजोर अर्थव्यवस्था है।
चीन में घरेलू डिमांड कमजोर है। प्रॉपर्टी मार्केट में सुस्ती जारी है। उधर, सरकार की तरफ से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने वाले उपायों की उम्मीद कम है। यह भी ध्यान में रखने वाली बात यह है कि चीन में सिर्फ मुट्ठीभर कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ शानदार रही है। छोटी-बड़ी सभी तरह की कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ ज्यादा नहीं रही।
एआई कंपनियों के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर
चिप बनाने वाली CXMT Corp की प्रॉफिट ग्रोथ अच्छी रहने के बावजूद इसका असर उसके शेयर पर नहीं दिखा है। AI कंपनियों के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। नए लिस्ट होने वाले शेयरों में निवेशकों का पैसा जा रहा है। इसके अलावा इनवेस्टर्स इस बात का ठोस संकेत चाहते हैं कि टेक्नोलॉजी पर भारी खर्च का फायदा आगे रिटर्न के रूप में दिखेगा।
इन वजहों से शेयरों में नहीं आ रही तेजी
Union Bancaire Privee के एमडी वीएस लिंग ने कहा, "अब अर्निंग्स ग्रोथ का असर शेयरों पर नहीं दिख रहा। इनवेस्टर्स को लंबी अवधि में इस अर्निंग्स ग्रोथ के जारी रहने को लेकर संदेह है। एआई पर निवेश को लेक अनिश्चितता बनी हुई है। इनवेस्टमेंट पर रिटर्न को लेकर तस्वीर साफ नहीं है। उधर, कंपनियों की फाइनेंशियल कॉस्ट बढ़ रही है।"
सिर्फ कुछ कंपनियों के प्रॉफिट में उछाल
CICC के अर्निंग्स डेटा से यह पता चलता है कि सिर्फ एआई से जुड़ी कंपनियों की प्रॉफिट ज्यादा बढ़ी है। सीएक्सएमटी की अर्निंग्स ग्रोथ एनालिस्ट्स की उम्मीद से ज्यादा रही। इसके बावजूद इसके शेयरों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। Hygon Information Technology, Cambricon Technologies Corp और Eopolink Technology की अर्निंग्स ग्रोथ अच्छी रहने के बावजूद शेयरों में गिरावट देखने को मिली।