Get App

चीन में कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ 26%, फिर क्यों आई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में बड़ी गिरावट?

चीन में जून तिमाही में शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों की प्रॉफिट ग्रोथ साल दर साल आधार पर 25.7 फीसदी रही, जो करीब बीते 5 सालों में सबसे ज्यादा है। लेकिन, असर शेयर बाजार पर नहीं दिखा। CSI 300 इंडेक्स इस तिमाही करीब 9 फीसदी गिरा है, जबकि Star 50 Index 27% फिसला है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Sep 05, 2026 पर 3:55 PM
चीन में कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ 26%, फिर क्यों आई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में बड़ी गिरावट?
चीन में घरेलू डिमांड कमजोर है। प्रॉपर्टी मार्केट में सुस्ती जारी है। उधर, सरकार की तरफ से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने वाले उपायों की उम्मीद कम है।

चीन की कंपनियों के लिए जून तिमाही शानदार रही। इस तिमाही शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों की प्रॉफिट ग्रोथ साल दर साल आधार पर 25.7 फीसदी रही, जो करीब बीते 5 सालों में सबसे ज्यादा है। लेकिन, इसका असर शेयर बाजार पर नहीं दिखा है। लेकिन, इस तिमाही सीएसआई 300 सूचकांक करीब 9 फीसदी गिरा है, जबकि ज्यादातर टेक्नोलॉजी कंपनियों वाला इंडेक्स स्टार 50 करीब 29 फीसदी फिसला है।

जून में सूचकाकों में आई थी बड़ी तेजी

इसकी एक वजह यह है कि कंपनियों की अच्छी प्रॉफिट ग्रोथ का असर पहले ही शेयरों की कीमतों पर पड़ चुका है। जून तिमाही में Star 50 इंडेक्स 76 फीसदी चढ़ा था, जबकि CSI 300 12 फीसदी चढ़ा था। इतनी ज्यादा तेजी के बाद शेयरों में और तेजी की संभावना सीमित हो गई। इसकी दूसरी वजह चीन की कमजोर अर्थव्यवस्था है।

घरेलू डिमांड अब भी कमजोर 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें