Choice International Share Price : साउथ कोरिया की कंपनी ने बड़े निवेश के जरिए जताया भरोसा, 8% भागा यह कैपिट मार्केट शेयर

Choice International Share Price : दक्षिण कोरिया की सिक्योरिटीज फर्म, चॉइस इक्विटी के 42 लाख से ज्यादा कम्पल्सरीली कन्वर्टिबल प्रेफरेंस शेयर्स कुल 899 करोड़ रुपये में खरीदेगी। चॉइस इक्विटी, चॉइस इंटरनेशनल की ब्रोकिंग शाखा है। इस खबर के चलते चॉइस इक्विटी के शेयरों में जोरदार तेजी आई है

अपडेटेड Jul 09, 2026 पर 4:38 PM
Choice International Share Price : चॉइस इंटरनेशनल लिमिटेड के CEO और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, अरुण पोद्दार ने कहा कि यह निवेश कंपनी ग्रोथ जर्नी में एक अहम पड़ाव है

Choice International Share Price : चॉइस इंटरनेशनल लिमिटेड ने 9 जुलाई को बताया कि उसकी मेन सब्सिडियरी, चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड और दक्षिण कोरिया की NH इन्वेस्टमेंट एंड सिक्योरिटीज कंपनी लिमिटेड के बीच एक पक्का करार हुआ है। इन समझौतों के तहत, दक्षिण कोरियाई सिक्योरिटीज कंपनी NH इन्वेस्टमेंट एंड सिक्योरिटीज कुल 899 करोड़ रुपये खर्च करके चॉइस इक्विटी के 42 लाख से ज्यादा कम्पल्सरीली कन्वर्टिबल प्रेफरेंस शेयर्स खरीदेगी। इस खबर के चलते 9 जुलाई को चॉइस इंटरनेशनल के शेयर 8% बढ़कर ₹829 प्रति शेयर पर पहुंच गए।

चॉइस इंटरनेशनल ने एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया है कि प्रेफरेंस शेयरों को लागू नियमों और शर्तों के तहत इक्विटी शेयरों में बदला जाएगा। हालांकि,इससे चॉइस इक्विटी के कंट्रोल में कोई बदलाव नहीं होगा।

चॉइस इंटरनेशनल ने आगे कहा है कि बाजार में रिटेल निवेशकों की बढ़ती भागीदारी, निवेशकों में बढ़ती जागरूकता और डिजिटल तकनीक को तेजी से अपनाने के चलते भारत के कैपिटल मार्केट में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। इस माहौल में कंपनी को अपने ब्रोकिंग, वेल्थ मैनेजमेंट, इन्वेस्टमेंट डिस्ट्रीब्यूशन और कैपिटल मार्केट के कारोबार को बढ़ाने और ग्राहकों के बीच अपनी पैठ और मज़बूत करने के बड़े मौके दिखाई दे रहे हैं। इस करार तहत, NHIS 'चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड' में कम्पल्सरीली कन्वर्टिबल प्रेफरेंस शेयर्स (CCPS) के ज़रिए 9,00 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।


कंपनी ने आगे कहा कि इस पूंजी का इस्तेमाल ग्रोथ कैपिटल के तौर पर किया जाएगा ताकि कंपनी के पूरे बिज़नेस का विस्तार हो सके। इसमें MTF बुक की ग्रोथ के साथ-साथ टेक्नोलॉजी, कस्टमर एक्विजिशन, टैलेंट डेवलपमेंट, प्रोडक्ट इनोवेशन और बिज़नेस स्केलेबिलिटी में रणनीतिक निवेश भी शामिल है। चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड (CEBPL) का लक्ष्य इस रणनीतिक साझेदारी के दम पर अगले तीन सालों में अपने ब्रोकिंग और डिस्ट्रीब्यूशन बिज़नेस में 5 गुना ग्रोथ हासिल करना है। इसके साथ ही कंपनी अपनी डिजिटल क्षमताओं, इंस्टीट्यूशनल फ्रैंचाइज़ और कस्टमर प्रपोज़िशन को भी मजबूत करेगी।

चॉइस इंटरनेशनल लिमिटेड के CEO और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, अरुण पोद्दार ने कहा कि यह निवेश कंपनी ग्रोथ जर्नी में एक अहम पड़ाव है और यह कंपनी के विज़न, बिज़नेस मॉडल और लंबे समय की संभावनाओं में एक प्रमुख ग्लोबल फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन के भरोसे को दिखाता है।

NH इन्वेस्टमेंट एंड सिक्योरिटीज के प्रेसिडेंट और CEO, शिन जे वूक (Shin Jae Wook) ने कहा "यह स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट NH इन्वेस्टमेंट एंड सिक्योरिटीज के ग्लोबल बिज़नेस पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम पड़ाव है। चॉइस ग्रुप के साथ इस पार्टनरशिप के ज़रिए, हम दोनों कंपनियों की खूबियों का फायदा उठा कर एक अलग तरह की फाइनेंशियल सर्विस देंगे और अपने ग्लोबल बिनेस के लिए लंबे समय तक चलने वाले ग्रोथ इंजन तैयार करेंगे।"

 

 

 

Market Outlook : बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 10 जुलाई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।