Chola Investments share price :चोला इन्वेस्टमेंट में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी, वेल्लयन सुब्बैया के कंपनी छोड़ने की खबर को बताया बेबुनियाद

Chola Investments share price : पहले ये खबर आई थी कि वेल्लयन सुब्बैया ने चोला इन्वेस्टमेंट को छोड़ दिया है। मुरुगप्पा परिवार के सेटलमेंट के चलते वेल्लयन सुब्बैया ने कंपनी छोड़ी है। इस खबर में कहा गया था कि वेल्लयन सुब्बैया चोला छोड़ेंगे और ट्यूब इन्वेस्टमेंट के साथ ही CG पावर पर फोकस करेंगे

अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 3:01 PM
Story continues below Advertisement
Chola Investments share price: सुब्बैया CG पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं। वह ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के नॉन-एग्जीक्यूटिव वाइस-चेयरमैन भी हैं

Chola Investments share price : चोला इन्वेस्टमेंट में शुरुआती गिरावट के बाद अब निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी आ गई है। दरअसल कंपनी के एक्जिक्यूटिव चेयरमैन वेल्लयन सुब्बैया (Vellayan Subbiah) के चोला इन्वेस्टमेंट छोड़ने पर कंपनी ने सफाई जारी की है। जिसमें इन खबरों को बेबुनियाद बताया गया है। फिलहाल ये शेयर 4.10 रुपए यानी 0.23 फीसदी गिर कर 1750 रुपए के आसपास दिख रहा है। इंट्राडे में ये शेयर 3.50 फीसदी से भी ज्यादा गिर कर 1,628 रुपए तक आ गया था।

चोला इन्वेस्टमेंट की सफाई में कहा गया है कि वेल्लयन सुब्बैया के कंपनी छोड़ने की खबर बेबुनियाद और अफवाहों पर आधारित है। वेल्लयन सुब्बैया कंपनी के एक्जिक्यूटिव चेयरमैन बने रहेंगे। इनका कार्यकाल 31 मार्च 2030 तक है। ग्रुप कारोबार में किसी तरह के मैनेजमेंट ढांचे में बदलाव नहीं हुआ है। मौजूदा मैनेजमेंट ढांचा आगे भी काम करता रहेगा।

चोला इन्वेस्टमेंट पर क्या थी खबर?


पहले ये खबर आई थी कि वेल्लयन सुब्बैया ने चोला इन्वेस्टमेंट को छोड़ दिया है। मुरुगप्पा परिवार के सेटलमेंट के चलते वेल्लयन सुब्बैया ने कंपनी छोड़ी है। इस खबर में कहा गया था कि वेल्लयन सुब्बैया चोला छोड़ेंगे और ट्यूब इन्वेस्टमेंट के साथ ही CG पावर पर फोकस करेंगे। 2 साल तक ग्रुप एसेट्स पर वार्ता के बाद परिवार में सेटलमेंट हुआ था।

इस खबर के चलते आज इंट्राड में चोला इन्वेस्टमेंट में 2.5 फीसदी से ज्यादा कि गिरावट देखने को मिली थी। आज का इसका दिन का लो 1,628 रुपए है। वहीं, ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स और CG पावर के शेयरों में 4 से 2 फीसदी तक की तेजी आई थी।

वेल्लयन सुब्बैया के पास IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी और यूनिवर्सिटी ऑफ़ मिशिगन से MBA की डिग्री है। उन्हें अलग-अलग इंडस्ट्रीज़ में सीनियर पोस्ट पर कंसल्टिंग, टेक्नोलॉजी, प्रोजेक्ट्स, फाइनेंशियल सर्विसेज़ और इंजीनियरिंग जैसे अलग-अलग फील्ड्स में 28 साल से ज़्यादा का अनुभव है।

सुब्बैया CG पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं। वह ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के नॉन-एग्जीक्यूटिव वाइस-चेयरमैन भी हैं। चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट भारत के सबसे वैल्यूएबल नॉन-बैंक लेंडर्स में से एक है,जिसका मार्केट कैपिटलाइज़ेशन 1 लाख करोड़ रुपए से ज़्यादा है।

 

 

Cholamandalam Investments share:पारिवारिक समझौते ने दिखाया असर,चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट के शेयर 2.5% टूटे,ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स और CG पावर को लगे पंख

 

IT Vs AI : आईटी कंपनियों के लिए अस्तित्व की जंग या बदलाव का मौका, AI का देश की GDP पर क्या होगा असर ?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।