Christopher Wood ने Zomato में अपना निवेश बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। इंडिया लॉन्ग पोर्टफोलियो में उन्होंने इसका वेटेज और एक फीसदी बढ़ाया है। क्रिस्टोफर वुड विदेशी ब्रोकरेज फर्म Jefferies के ग्लोबल हेड (इक्विटी) हैं। दुनिया के मशहूर फंड मैनेजर ने इस बदलाव के बारे में अपने वीकली न्यूजलेट Greed & Fear के नए एडिशन में बताया है। मई में उन्होंने अपने दो लॉन्ग पोर्टफोलियो में Zomato को शामिल किया था। दोनों में उन्होंने इसे 4-4 फीसदी वेटेज दिया था। उन्होंने कहा है कि ONGC में निवेश 1 फीसदी घटाने से इंडिया-लॉन्ग पोर्टफोलियो में जोमैटो में निवेश एक फीसदी बढ़ जाएगा। अब उनके पोर्टफोलियो में जोमैटो का वेजेट 5 फीसदी हो गया है।
