Cigarette companies stocks rise : ITC और गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयर 11% तक भागे, जानिए क्यों

Cigarette companies stocks rise:सिगरेट पर सरकार द्वारा नई एक्साइज ड्यूटी लगाने के बाद जिन शेयरों में काफी गिरावट आई थी, उनमें वैल्यू बाइंग देखने को मिली है। इसके चलते ITC और गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयर 11 फीसदी तक भागे हैं

अपडेटेड Feb 06, 2026 पर 2:20 PM
Story continues below Advertisement
ITC share price : 6 फरवरी को निफ्टी FMCG इंडेक्स टॉप गेनर रहा है। जिसमें ITC ने 5.5% की बढ़ोतरी के साथ बढ़त बनाई हुई है। इसके Q3 नेट प्रॉफिट में मामूली बढ़ोतरी होकर 5,018 करोड़ रुपये होने के बाद स्टॉक में वैल्यू बाइंग देखने को मिली है

Cigarette company stocks : 6 फरवरी को सिगरेट कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयर 11% से ज़्यादा भागे हैं। जबकि, ITC के शेयर 5% चढ़ गए हैं। दिसंबर में संसद द्वारा सेंट्रल एक्साइज (अमेंडमेंट) बिल, 2025 को मंज़ूरी देने के बाद सिगरेट और दूसरे तंबाकू प्रोडक्ट्स पर ड्यूटी में भारी बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया था। इसके एक महीने बाद आज ये शेयर अपने सबसे ऊंचे लेवल पर ट्रेड कर हैं।

सरकार द्वारा जारी किए गए एक ऑर्डर के मुताबिक सिगरेट पर 40% GST के अलावा एक्साइज ड्यूटी भी लगाई गई है। वित्त मंत्रालय ने बताया है कि सिगरेट की लंबाई के आधार पर प्रति 1,000 स्टिक पर 2,050-8,500 रुपये की एक्साइज ड्यूटी 1 फरवरी से लागू हो गई है।

गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड ने शुक्रवार को बताया कि FY26 की दिसंबर तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 8.7% बढ़कर 343.29 करोड़ रुपये हो गया है। मोदी एंटरप्राइजेज की फ्लैगशिप कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया की एक रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार,कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में 315.84 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था।


FY26 की दिसंबर तिमाही में इसका ऑपरेशन से रेवेन्यू 15.68% बढ़कर 2,189.93 करोड़ रुपये हो गया। पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी अवधि में यह 1,893.08 करोड़ रुपये था।

दिसंबर तिमाही में गॉडफ्रे फिलिप्स का कुल खर्च 18% बढ़कर 1,843.96 करोड़ रुपये हो गया। गॉडफ्रे फिलिप्स की कुल इनकम,जिसमें दूसरी इनकम भी शामिल है,तीसरी तिमाही में 15.2% बढ़कर 2,234.51 करोड़ रुपये हो गई।

गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के सिगरेट ब्रांड में फोर स्क्वायर,रेड एंड व्हाइट,कैवेंडर्स,टिपर और नॉर्थ पोल शामिल हैं। यह फिलिप मॉरिस के साथ लाइसेंस एग्रीमेंट के तहत मार्लबोरो ब्रांड का मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन भी करती है। गॉडफ्रे फिलिप्स के स्टॉक में यह बढ़ोतरी इसके प्रमोटर फिलिप मॉरिस के नतीजों से पहले हुई है।

इस बीच, 6 फरवरी को निफ्टी FMCG इंडेक्स टॉप गेनर रहा है। जिसमें ITC ने 5.5% की बढ़ोतरी के साथ बढ़त बनाई हुई है। इसके Q3 नेट प्रॉफिट में मामूली बढ़ोतरी होकर 5,018 करोड़ रुपये होने के बाद स्टॉक में वैल्यू बाइंग देखने को मिली है। ITC लिमिटेड ने पिछले महीने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा था कि तीसरी तिमाही में इसकी कामकाजी आय बढ़कर 21,707 करोड़ रुपये हो गया,जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आय 20,350 करोड़ रुपये पर रही थी।

 

 

 

RBI Repo Rate Cut News : MPC ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, जानिए होम लोन लेने वालों पर क्या होगा इसका असर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।