Cipla के शेयर 2.5% गिरे, कंपनी के प्रमोटर ब्लॉक डील में बेच रहे हैं 2.5 फीसदी हिस्सेदारी

ब्लॉक डील के लिए फ्लोर प्राइस 904.8-916.7 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है जो NSE पर सोमवार के बंद भाव 955 रुपए से 5.25% डिस्काउंट पर है

अपडेटेड Feb 15, 2022 पर 10:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Cipla के प्रमोटर ब्लॉक डील में अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं जिससे शेयरों में गिरावट आई

Cipla Ltd के शेयरों में मंगलवार को बाजार खुलते ही गिरावट आई। इससे पहले खबर आई थी कि कंपनी के प्रमोटर्स एक ब्लॉक डील के जरिए कंपनी की 2.5% हिस्सेदारी यानी 2.04 करोड़ शेयर बेच रहे हैं।इस खबर के आने बाद सुबह 9.20 पर Cipla के शेयर 3.64% नीचे 920 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। सुबह 10.22 बजे Cipla के शेयर 3.34% नीचे 922.95 रुपए पर थे।

Cipla के चेयरमैन यूसुफ हमीद और नॉन एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन मुस्तफा हमीद एक ब्लॉक डील के जरिये सिप्ला (Cipla) में अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। इस डील के लिए फ्लोर प्राइस 904.8-916.7 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। यह एनएसई (NSE) पर सोमवार के क्लोजिंग प्राइस 955 रुपये से 5.25 फीसदी तक डिस्काउंट पर है। यही वजह है कि मंगलवार को मार्केट खुलते ही शेयरों में गिरावट शुरू हो गई।

LIC IPO: कंपनी का इश्यू प्राइस 1693-2962 रुपए के बीच हो सकता है, इश्यू साइज 53,500-93,625 करोड़ रुपए होने की उम्मीद


इस ब्लॉक डील की जानकारी कोटक सिक्योरिटीज की तरफ से जारी टर्मशीट से मिली है। इसके मुताबिक, डील में 1.6 करोड़ शेयर या कुल शेयरों का दो फीसदी हिस्सा बेचा जाएगा। साथ ही इसमें 40 लाख अतिरिक्त शेयर या कुल इक्विटी 0.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का ऑप्शन खुला रखा गया है। 31 दिसंबर तक प्रमोटर्स के पास Cipla की 36.11 फीसदी हिस्सेदारी थी। Cipla का शेयर पिछले एक महीने में 3.62 फीसदी चढ़ चुका है, जबकि इसी अवधि में निफ्टी इंडेक्स (Nifty index) में 7.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।