Get App

Cipla Q2 Results: मुनाफा 35% लुढ़का, नॉर्थ अमेरिका में बिक्री 19% घटी, मार्जिन पर बड़ी चोट!

Cipla Q2 Results: सिप्ला के Q2 FY27 नतीजों में मुनाफा 35 फीसदी और रेवेन्यू 2.4 फीसदी घटा। भारत का कारोबार 12 फीसदी बढ़ा, लेकिन नॉर्थ अमेरिका की बिक्री 19 फीसदी गिर गई। जानिए किस कारोबार ने कंपनी का साथ दिया और कहां से झटका लगा।

sushmitअपडेटेड Oct 27, 2026 पर 3:11 PM
Cipla Q2 Results: मुनाफा 35% लुढ़का, नॉर्थ अमेरिका में बिक्री 19% घटी, मार्जिन पर बड़ी चोट!
सिप्ला का सितंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा 35 फीसदी घटकर 877.54 करोड़ रुपये रह गया।

Cipla Q2 Results: दवा बनाने वाली दिग्गज कंपनी सिप्ला के लिए सितंबर तिमाही अच्छी नहीं रही। वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 35 फीसदी घटकर 877.54 करोड़ रुपये रह गया।

एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी ने 1,351 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। नॉर्थ अमेरिका में कमजोर बिक्री और ऑपरेटिंग मुनाफे में तेज गिरावट इसकी बड़ी वजह बनी। नतीजों के बाद मंगलवार दोपहर के कारोबार में सिप्ला का शेयर 0.6 फीसदी गिरकर 1,347 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

मुनाफे के साथ रेवेन्यू भी फिसला

तिमाही में कंपनी के मुनाफे से 473.46 करोड़ रुपये कम हो गए। कमाई के मोर्चे पर भी कंपनी पिछले साल का आंकड़ा नहीं छू पाई। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 2.4 फीसदी घटकर 7,403.93 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 7,589 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू में गिरावट छोटी है, लेकिन मुनाफे पर इसका असर कहीं ज्यादा बड़ा दिखा। इसकी वजह कंपनी के ऑपरेटिंग मुनाफे में आई कमजोरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें