Q4 Results: प्राइवेट बैंक का मुनाफा 25% बढ़ा, बोनस शेयर और डिविडेंड देने का ऐलान

Q4 Results: सिटी यूनियन बैंक का मुनाफा मार्च तिमाही में 25% बढ़ा और NII में भी मजबूत ग्रोथ रही। बैंक ने 1:3 बोनस शेयर और ₹2 डिविडेंड का ऐलान किया। NPA में सुधार और शेयर में अच्छी तेजी दिखी है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Apr 27, 2026 पर 6:20 PM
सिटी यूनियन बैंक का शेयर NSE पर 3.81% की बढ़त के साथ ₹272.50 पर बंद हुआ।

City Union Bank Results: प्राइवेट सेक्टर के सिटी यूनियन बैंक ने 27 अप्रैल को मार्च तिमाही के नतीजों के साथ बोनस शेयर और डिविडेंड का ऐलान किया। मार्च तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 24.9% बढ़कर ₹360 करोड़ हो गया। यह पिछले साल ₹288 करोड़ था।

वहीं नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 30.9% बढ़कर ₹785.8 करोड़ पहुंच गई, जो एक साल पहले ₹600.3 करोड़ थी। इससे पता चलता है कि बैंक की कोर कमाई मजबूत बनी हुई है।

बोनस शेयर का ऐलान


बैंक ने 1:3 के अनुपात में बोनस शेयर देने का प्रस्ताव रखा है। इसका मतलब है कि निवेशकों को हर 3 शेयर पर 1 अतिरिक्त शेयर मिलेगा। हालांकि, इसके लिए आने वाली AGM में मंजूरी जरूरी होगी।

₹2 प्रति शेयर डिविडेंड

बैंक ने ₹1 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹2 डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह FY26 के लिए 200% का पेआउट बनता है। निवेशकों के लिए मजबूत रिटर्न माना जा सकता है, खासकर फाइनेंशियल सेक्टर की कंपनी को देखते हुए।

NPA और प्रोविजनिंग का हाल

बैंक की एसेट क्वालिटी भी बेहतर हुई है। ग्रॉस NPA घटकर 1.9% रह गया, जो पिछले क्वार्टर में 2.17% था। वहीं नेट NPA भी घटकर 0.68% पर आ गया, जो पहले 0.78% था। यह दिखाता है कि बैंक के लोन की क्वालिटी सुधर रही है और जोखिम कम हो रहा है।

तिमाही के दौरान बैंक ने ₹120 करोड़ का प्रोविजन किया। यह दिसंबर तिमाही के ₹96 करोड़ और पिछले साल के ₹78 करोड़ से ज्यादा है। इससे संकेत मिलता है कि बैंक सतर्कता बरत रहा है और अपनी बैलेंस शीट को मजबूत बनाने पर ध्यान दे रहा है।

शेयर का हाल

नतीजों से पहले सोमवार को सिटी यूनियन बैंक का शेयर NSE पर 3.81% की बढ़त के साथ ₹272.50 पर बंद हुआ। इस स्टॉक ने 6 महीने में 17.64% और 1 साल में 52.65% का रिटर्न दिया है। इसका मार्केट कैप 20.17 हजार करोड़ है।

Q4 Results: 9 गुना बढ़ा फाइनेंस कंपनी का मुनाफा, हर शेयर पर ₹11 के डिविडेंड का भी ऐलान

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।