रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस में एक ब्लॉक डील शुरू हुई है। इसके तहत Augment India Holdings कंपनी में अपनी 7.25 प्रतिशत हिस्सेदारी यानि कि 85 लाख शेयर बेच सकती है। CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस डील का साइज 1,062.8 करोड़ रुपये तय किया गया है। फ्लोर प्राइस 1,250 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस मार्च 2026 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 3,079.88 करोड़ रुपये का था।
कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 49.42 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर की कीमत वर्तमान में बीएसई पर 1392.55 रुपये है। फेस वैल्यू 1 रुपये है। कंपनी का कहना है कि भारत के कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (C&I) नॉन-डेटा सेंटर रिन्यूएबल एनर्जी मार्केट में उसकी हिस्सेदारी 14 प्रतिशत होने का अनुमान है।
Clean Max Enviro Energy का शेयर 6 महीनों में 70 प्रतिशत चढ़ा
शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,532.80 रुपये और एडजस्टेड लो 728 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 16,300 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 1,671.05 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 1,114.05 रुपये है। सर्किट लिमिट 20 प्रतिशत है। शेयर 6 महीनों में लगभग 70 प्रतिशत मजबूत हुआ है। एक सप्ताह में कीमत करीब 10 प्रतिशत बढ़ी है।
जून तिमाही में आई मुनाफे में
क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस ने अप्रैल-जून 2026 तिमाही में 55 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया। एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी को 16.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। जून 2026 तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 107 प्रतिशत बढ़कर 832 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 402 करोड़ रुपये था। एडजस्टेड EBITDA 74 प्रतिशत बढ़कर 494 करोड़ रुपये हो गया। एडजस्टेड EBITDA मार्जिन एक साल पहले के 70.6 प्रतिशत से घटकर 50 प्रतिशत रह गया।
Clean Max Enviro की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी जून 2026 के आखिर तक बढ़कर 6 गीगावाट हो गई।कंपनी की ऑपरेशनल रिन्यूएबल एनर्जी पावर सेल्स कैपेसिटी बढ़कर 3,493 मेगावाट हो गई, जिसमें 2,442 मेगावाट सोलर और 646 मेगावाट विंड एनर्जी शामिल है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।