Get App

Clean Max Enviro Energy में ब्लॉक डील, ऑगमेंट इंडिया बेच सकती है ₹1063 करोड़ के शेयर

Clean Max Enviro Energy Solutions में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 49.42 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी ने जून 2026 तिमाही में 55 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया। ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 107 प्रतिशत बढ़ा

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Sep 26, 2026 पर 9:32 AM
Clean Max Enviro Energy में ब्लॉक डील, ऑगमेंट इंडिया बेच सकती है ₹1063 करोड़ के शेयर
Clean Max Enviro Energy Solutions मार्च 2026 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी।

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस में एक ब्लॉक डील शुरू हुई है। इसके तहत Augment India Holdings कंपनी में अपनी 7.25 प्रतिशत हिस्सेदारी यानि कि 85 लाख शेयर बेच सकती है। CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस डील का साइज 1,062.8 करोड़ रुपये तय किया गया है। फ्लोर प्राइस 1,250 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस मार्च 2026 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 3,079.88 करोड़ रुपये का था।

कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 49.42 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर की कीमत वर्तमान में बीएसई पर 1392.55 रुपये है। फेस वैल्यू 1 रुपये है। कंपनी का कहना है कि भारत के कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (C&I) नॉन-डेटा सेंटर रिन्यूएबल एनर्जी मार्केट में उसकी हिस्सेदारी 14 प्रतिशत होने का अनुमान है।

Clean Max Enviro Energy का शेयर 6 महीनों में 70 प्रतिशत चढ़ा

शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,532.80 रुपये और एडजस्टेड लो 728 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 16,300 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 1,671.05 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 1,114.05 रुपये है। सर्किट लिमिट 20 प्रतिशत है। शेयर 6 महीनों में लगभग 70 प्रतिशत मजबूत हुआ है। एक सप्ताह में कीमत करीब 10 प्रतिशत बढ़ी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें