CLSA ने HCLTECH की रेटिंग Hold से रेटिंग बढ़ाकर Outperform कर दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की आय ग्रोथ दिग्गज कंपनियों से ज्यादा रह सकती है। CLSA ने TCS, Wipro, Infosys, HCLTech और Tech Mahindra को आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। CLSA ने LTIMINDTREE की रेटिंग Hold से बढ़ाकर Outperform कर दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के वैल्युएशन आकर्षक है। विप्रो पर अपनी राय देते हुए CLSA ने कहा है कि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में तिमाही आधार पर कंपनी की कॉन्सटेंट करेंसी ग्रोथ ज़ीरो से माइनस 2 फीसदी के बीच रह सकती है। वहीं, Infosys की कॉन्सटेंट करेंसी आय में 2-5 फीसदी और EBIT मार्जिन में 20-22 फीसदी की बढ़त हो सकती है। इसी तरह HCLTech की कॉन्सटेंट करेंसी आय में 3-5 फीसदी और EBIT मार्जिन में 18-19फीसदी की बढ़त हो सकती है।