COAL INDIA और BPCL पर दिग्गज ब्रोकरेजेज से जानें खरीदें, बेचें या करना है होल्ड

Stock Market- सीएलएसए ने कोल इंडिया (COAL INDIA) पर Buy रेटिंग दी है और इस स्टॉक के लिए 280 रुपये का लक्ष्य दिया है

अपडेटेड Nov 09, 2022 पर 11:40 AM
बीपीसीएल पर सीएलएसए ने अपनी रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि सब्सिडी के चलते बीपीसीएस का घाटा सीमित हुआ है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    BROKERAGE view on COAL INDIA And BPCL: सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है ये भी बताते हैं। आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर कोल इंडिया और बीपीसीएल जैसे स्टॉक्स पर टिकी हैं।

    गौरतलब है कि दूसरी तिमाही में कोल इंडिया के अच्छे नतीजे आये हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सिंतबर तिमाही में करीब 106 फीसदी बढ़कर 6,044 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,933 करोड़ रुपये था। हालांकि तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 32 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जो जून तिमाही के दौरान 8,834 करोड़ रुपये रहा था।

    Coal India का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 28 फीसदी बढ़कर 29,838 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 23,291 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि तिमाही आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 15 फीसदी घट गया, जो इसके पहले जून तिमाही में 35,092 करोड़ रुपये रहा था। जानें ब्रोकरेजेज की इन स्टॉक्स पर खरीदने, बेचने या होल्ड की सलाह के साथ टारगेट प्राइस क्या है।


    Top Picks: एक्सपर्ट्स के सुझाए दमदार पिक्स, जो करा सकते है जोरदार कमाई

    BROKERAGE ON COAL INDIA

    सीएलएसए पर कोल इंडिया 

    सीएलएसए ने कोल इंडिया (COAL INDIA) पर Buy रेटिंग दी है और इस स्टॉक के लिए 280 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि FY23-24 EPS अनुमान 7%/16% बढ़ाया है। ई-ऑक्शन प्रीमियम में बढ़ोतरी जारी रहेगी।

    BROKERAGE ON BPCL

    सीएलएसए पर बीपीसीएल 

    बीपीसीएल पर सीएलएसए ने अपनी रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि सब्सिडी के चलते बीपीसीएस का घाटा सीमित हुआ है। ऑटो फ्यूल में कंपनी का मार्केट शेयर रहा है। ब्रोकरेज हाउस सीएलएसए ने बीपीसीएल पर Buy रेटिंग दी है और इसके लिए 405 रुपये का लक्ष्य दिया है।

    (डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।