Top Picks: एक्सपर्ट्स के सुझाए दमदार पिक्स, जो करा सकते है जोरदार कमाई

Top Picks: निफ्टी 18600 के अपने ऑल टाइम हाई को पार करके और ऊपर जाता नजर आ सकता है। ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वो निफ्टी में क्लोजिंग बेसिस पर 17900 के स्टॉपलॉस के साथ लॉन्ग पोजीशन होल्ड करें

अपडेटेड Nov 09, 2022 पर 11:00 AM
एक्सपर्ट्स के पैनल से निवेशकों को बाजार के दिग्गज एक्सपर्ट्स इंट्राडे में कमाई के लिए किन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहे है आइए डालते है इनपर एक नजर।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top Picks: बाजार की चाल आज सपाट नजर आ रही है लेकिन बैंक निफ्टी ने नया रिकॉर्ड हाई लगाया है। 35 सत्रों बाद बैंक निफ्टी ने नई बुलंदी छुई है। सेंसेक्स- निफ्टी में भी मामूली मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं PSU बैंकों के ड्रीम रन जारी है। 4 दिनों में करीब 10 परसेंट पीएसयू इंडेक्स दौड़ा है। यूनियन बैंक, PSB, PNB में आज भी जोरदार तेजी देखने को मिली है। इस बीच नतीजों वाले शेयरों में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है जुबिलेंट फूड के नतीजों से बाजार निराश है। शेयर 6 परसेंट नीचे है। इधर RESULT के बाद PI इंडस्ट्री लाइफ टाइम हाई पर है। कोल इंडिया भी 4 परसेंट उछला है। ऐसे में सीएनबीसी-आवाज एक्सपर्ट्स के पैनल से निवेशकों को बाजार के दिग्गज एक्सपर्ट्स इंट्राडे में कमाई के लिए किन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहे है आइए डालते है इनपर एक नजर।

    बाजार पर क्या है एक्सपर्टस की राय 

    एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नंदीश शाह का कहना है कि सोमवार को निफ्टी में लगातार दूसरे दिन बढ़त देखने को मिली थी। बाजार को बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो, रियल एस्टेट और तेल गैस शेयरों से मदद मिली। पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से एक दायरे में घूमने के बाद सोमवार के कारोबारी सत्र के आखिरी दौर में निफ्टी ने ऊपर की तरफ ब्रेकआउट देते हुए 44 अंक की बढ़त के साथ क्लोजिंग की। सोमवार को निफ्टी 17 जनवरी 2022 के बाद अपने हाईएस्ट लेवल पर बंद हुआ। डेली चार्ट पर हायर टॉप और हायर बॉटम जैसे पॉजिटिव चार्ट पैटर्न सुरक्षित बने हुए हैं। इसके अलावा 50 Day EMA भी अपने 200 Day EMA के ऊपर टिका हुआ है, जो निफ्टी में लॉन्ग टर्म बुलिश ट्रेंड बने रहने का संकेत है।


    RSI और MFI जैसे मोमेटंम इंडीकेटर भी डेली चार्ट पर करेंट अपट्रेंड में टिकाऊपन का संकेत दे रहे हैं। डेरिवेटिव आकंड़ों पर नजर डालें तो 17900-18000 की स्ट्राइक पर हमें काफी एग्रेसिव पुट राइटिंग देखने को मिली है। यह लेवल 17959 के हाल के स्विंग लो के साथ संयोग करता है। ऐसे में नीचे की तरफ अब निफ्टी के लिए 17900 और 18000 पर पहला सपोर्ट दिख रहा है। कुल मिलाकर देखें तो निफ्टी ने 18000 और 18100 की बड़ी बाधा को तोड़ दिया है। यहां से अब इसमें और तेजी की संभावना बनती है। आगे हमें निफ्टी 18600 के अपने ऑल टाइम हाई को पार करके और ऊपर जाता नजर आ सकता है। ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वो निफ्टी में क्लोजिंग बेसिस पर 17900 के स्टॉपलॉस के साथ लॉन्ग पोजीशन होल्ड करें।

    आइए डालते है एक नजर एक्सपर्ट्स के सुझाए दमदार ट्रेड पर।

    आशीष चतुरमोहता की पसंद

    ICICI BANK- आशीष चतुरमोहता ने आईसीआईसीआई बैंक में खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 900 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1000 रुपये के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की जा सकती है।

    prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद

    INDIAN HOTEL- प्रकाश गाबा ने इंडियन होटल्स में खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 338 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 360 रुपये के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की जा सकती है।

    Fusion Microfinance Share Allotment: कल फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट से मिल रहे ये संकेत

    manasjaiswal.com के मानस जयसवाल की पसंद

    Muthoot Finance- मानस जयसवाल ने मुथुट फाइनेंस में खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 1089 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1165 रुपये के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की जा सकती है।

    NAV Investment Research के Ashish Bahety की पसंद

    Maruti Suzuki- आशीष बहेती ने maruti Suzuki में खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 9260 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 9500 रुपये के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की जा सकती है।

    www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते की पसंद

    PVR- राजेश सातपुते ने PVR में खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 1780 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1910-1860 रुपये के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की जा सकती है।

    (डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।