Get App

Coal India आज 5% बढ़ा, एक साल में हुआ डबल, ब्रोकरेज को अभी भी दिख रहा दम

नुवामा ने 'BUY' रेटिंग के साथ कहा, सीआईएल वित्त वर्ष 28 तक अपने उत्पादन और निकासी सुविधाओं को 1 बिलियन टन तक बढ़ाने की राह पर है उच्च कोयले की मांग के कारण, ई-नीलामी की कीमतें वित्त वर्ष 2025 में सामान्य होने की संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 03, 2024 पर 8:43 PM
Coal India आज 5% बढ़ा, एक साल में हुआ डबल, ब्रोकरेज को अभी भी दिख रहा दम
Coal India के शेयर में तेजी देखने को मिली है।

Coal India के शेयर में पिछले काफी वक्त से तेजी देखने को मिली है। इसके साथ ही शेयर ने अपने निवेशकों को पिछले कुछ टाइम से काफी बढ़िया रिटर्न दिया है। वहीं आज भी शेयर में तेजी देखने को मिली है। शेयर में आज करीब पांच फीसदी की तेजी देखने को मिली है। एनएसई पर शेयर में 21.60 रुपये (4.76%) की तेजी आई और शेयर 475.50 रुपये पर बंद हुआ। इसके साथ ही शेयर में पिछले एक साल से भी काफी उछाल देखने को मिला है। वहीं एक साल में शेयर की कीमत डबल हो चुकी है और शेयर ने 100% का रिटर्न दिया है।

BUY रेटिंग

चौथी तिमाही के निराशाजनक आंकड़ों के बावजूद, कई ब्रोकरेज फर्मों के विश्लेषकों ने काउंटर पर 'BUY' रेटिंग बरकरार रखी है। हालांकि, प्रीमियम में गिरावट की चिंताओं के कारण सीआईएल की टारगेट कीमतें कम कर दी गईं। नुवामा ने अपने नवीनतम नोट में कहा कि निकट भविष्य में कोयला प्रमुख ईंधन बना रहेगा क्योंकि दुनिया अभी तक नवीकरणीय ऊर्जा पर स्विच करने के लिए तैयार नहीं है।

प्राकृतिक गैस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें