Coal India share price: अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो कोल इंडिया के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, ब्रोकरेज फर्म इस स्टॉक पर बुलिश नजर आ रहे हैं। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 4.76 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक 475.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2.92 लाख करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 487.75 रुपये और 52-वीक लो 223.30 रुपये है।
