Get App

Coal India का शेयर कराएगा 60% की कमाई! एनालिस्ट्स ने दिया नया टारगेट प्राइस

Coal India shares: सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Ltd) के शेयरों में हाल में काफी हलचल देखने को मिला है। इसके पीछे सरकार की ओर से कोल इंडिया के शेयरों की संख्या बढ़ाना और ई-नीलामी की कीमतों में गिरावट मुख्य कारण रहा है। ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (Nuvama Institutional Equities) ने एक रिपोर्ट में यह कहा है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jun 21, 2023 पर 3:19 PM
Coal India का शेयर कराएगा 60% की कमाई! एनालिस्ट्स ने दिया नया टारगेट प्राइस
Coal India के शेयरों में पिछले एक महीने में 4.51 प्रतिशत की गिरावट आई है

Coal India shares: सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Ltd) के शेयरों में हाल में काफी हलचल देखने को मिला है। इसके पीछे सरकार की ओर से कोल इंडिया के शेयरों की संख्या बढ़ाना और ई-नीलामी की कीमतों में गिरावट मुख्य कारण रहा है। ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (Nuvama Institutional Equities) ने एक रिपोर्ट में यह कहा है। नुवामा ने कोल इंडिया के लिए टारगेट प्रााइस को 365 रुपये से घटाकर 361 रुपये कर दिया है। बता दें कि सरकार ने हाल ही में एक ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के जरिए कोल इंडिया में अपनी 3 फीसदी हिस्सेदारी बेची थी, जिससे कंपनी के ट्रेड के लिए उपलब्ध शेयरों की संख्या बढ़ी है।

बुधवार दोपहर 2 बजे के करीब कोल इंडिया का शेयर बीएसई पर 227.55 रुपये के भाव पर सपाट कारोबार कर रहा था। इस कीमत से देखें तो, नुवामा का टारगेट प्राइस कोल इंडिया के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 60 फीसदी की तेजी की संभावना जताता है।

कोल इंडिया के शेयरों में पिछले एक महीने में 4.51 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं इस साल की शुरुआत से अबतक उनका शेयर करीब 1.20 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले एक साल में यह शेयर 23 फीसदी चढ़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें