93 रुपये का शेयर ₹499 पर पहुंचा, सिर्फ एक साल में दिया 5 गुना रिटर्न, जानें क्यों बढ़ रहा इस रेलवे स्टॉक का भाव?

Multibagger Shares: टीटागढ़ रेल सिस्टम्स (Titagarh Rail Systems) के शेयर ने मंगलवार 20 जून को अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। दिन के कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर की कीमत एनएसई पर 499.70 रुपये पर पहुंच गई, जो अब इसका नया सर्वकालिक उच्च स्तर है। इसके साथ ही पिछल एक साल में इस शेयर का भाव करीब 400% बढ़ चुका है

अपडेटेड Jun 20, 2023 पर 6:43 PM
Story continues below Advertisement
Titagarh Rail के शेयरों में पिछले 3 साल में 1,200% से भी अधिक की बंपर तेजी आई है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Shares: टीटागढ़ रेल सिस्टम्स (Titagarh Rail Systems) के शेयर ने मंगलवार 20 जून को अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। दिन के कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर की कीमत एनएसई पर 499.70 रुपये पर पहुंच गई, जो अब इसका नया सर्वकालिक उच्च स्तर है। इसके साथ ही पिछल एक साल में इस शेयर का भाव करीब 400% बढ़ चुका है। कारोबार के अंत में, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के शेयर 3.11% की तेजी के साथ 481.95 रुपये के भाव पर बंद हुए। बता दें कि टीटागढ़ रेल सिस्टम्स को पहले टीटागढ़ वैगन के नाम से जाना जाता था। यह ट्रेन के डिब्बे (वेगन) बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है।

    हाल ही में इस कंपनी ने दो बड़े कॉन्ट्रैक्ट हासिल किए हैं, जिसके चलते इसका शेयर फोकस में बना हुआ है। टीटागढ़ रेल सिस्टम्स और रामकृष्ण फोर्जिंग्स (RK Forgings) के एक कंसोर्टियम ने रेल मंत्रालय से 15.4 लाख फोर्ज्ड व्हील्स सप्लाई करने का कांट्रैक्ट हासिल किया है।

    यह एक लंबी अवधि का कॉन्ट्रैक्ट है, जिसके तहत कंसोर्टियम को 20 साल की अवधि में इन व्हील्स या पहियों की सप्लाई करनी है। इसमें से पहले साल 40 हजार, दूसरे साल 60 हजार और उसके बाद हर साल 80 हजार पहियों की सप्लाई होगी। यह सौदा करीब 12,226.5 करोड़ रुपये की है।


    यह भी पढें- NIfty 35,000 अंक पर पहुंचेगा, इन सेक्टर का होगा सबसे ज्यादा योगदान

    इसके अलावा टीटागढ़ रेल सिस्टम्स और भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के कंसोर्टियम को भी तगड़ा ऑर्डर हासिल हुआ है। इस कंसोर्टियम को रेलवे ने वंदे भारत की स्लीपर ट्रेनों के 90 सेट्स बनाने का कांट्रैक्ट दिया है। यह सौदा 2029 तक पूरा करना है। कंपनी ने इन कांट्रैक्ट को हासिल करने की जानकारी 15 जून को एक्सचेंज फाइलिंग में दी थी।

    Titagarh Rail Systems के शेयर आज से एक साल पहले एनएसई पर 97.75 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जो आज बढ़कर 482 रुपये पर पहुंच गया है। इस तरह पिछले एक साल में इस शेयर ने अपने निवेशकों को करीब 400% का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 3 साल में इसके शेयरों में 1,200 फीसदी से भी अधिक की बंपर तेजी आई है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।