कोका-कोला इंडिया का शुद्ध मुनाफा FY25 में 46% बढ़ा, रेवेन्यू भी ₹5,042 करोड़ पर पहुंचा

Coca-Cola India Results: कोका-कोला की भारतीय इकाई, कोका-कोला इंडिया ने वित्त वर्ष 2025 में शानदार कमाई की है। कंपनी का कंसॉलिडेट नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2025 में 46.3% बढ़कर 615.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं इसका रेवेन्यू इस दौरान सालाना आधार पर 7 फीसदी बढ़कर 5,042.56 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Dec 19, 2025 पर 3:59 PM
Story continues below Advertisement
FY25 में Coca-Cola India का कुल टैक्स खर्च 33% बढ़कर 228.08 करोड़ रुपये हो गया

Coca-Cola India Results: कोका-कोला की भारतीय इकाई, कोका-कोला इंडिया ने वित्त वर्ष 2025 में शानदार कमाई की है। कंपनी का कंसॉलिडेट नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2025 में 46.3% बढ़कर 615.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं इसका रेवेन्यू इस दौरान सालाना आधार पर 7 फीसदी बढ़कर 5,042.56 करोड़ रुपये रहा। कोका-कोला इंडिया का अन्य स्त्रोतों से इनकम FY25 में 7.7% बढ़कर 5,171.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। ये जानकारी बिजनेस इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म Tofler के जरिए उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से मिली है।

इससे पहले वित्त वर्ष 2024 में कोका-कोला इंडिया का शुद्ध मुनाफा 420.3 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 4,713.38 करोड़ रुपये रहा था इसके मुकाबले FY25 में मुनाफे में तेज उछाल यह संकेत देता है कि कंपनी ने लागत नियंत्रण, बेहतर प्राइसिंग और स्थिर मांग का फायदा उठाया है।

कोका-कोला इंडिया का एडवरटाइजिंग और सेल्स प्रमोशन पर खर्च वित्त वर्ष 2025 में 13.75 करोड़ रुपये घटकर 1,311.13 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024 में 1,520.22 करोड़ रुपये था। हालांकि, इसकी अमेरिकी पैरेंट एंटिटी, द कोका-कोला कंपनी को दी गई रॉयल्टी 9.65 परसेंट बढ़कर 556.52 करोड़ रुपये हो गई।


कोका-कोला इंडिया एक अनलिस्टेड एंटिटी है, जिसे हांगकांग-बेस्ड कोका-कोला साउथ एशिया (इंडिया) होल्डिंग्स लिमिटेड के जरिए इसकी पेरेंट एंटिटी कंट्रोल करती है, जिसके पास कंपनी का 100 परसेंट मालिकाना हक है।

FY25 में कोका-कोला इंडिया का कुल टैक्स खर्च 33 परसेंट बढ़कर 228.08 करोड़ रुपये हो गया। यह एक साल पहले 171.42 करोड़ रुपये था। FY25 में कोका-कोला इंडिया का कुल खर्च 2.8 परसेंट बढ़कर 4,328.37 करोड़ रुपये हो गया।

भारत Coca-Cola के लिए अहम बाजार

कोका-कोला मूल रूप से एक अमेरिकी कंपनी है, जिसका मुख्यालय अटलांटा में है। भारत, कोका-कोला के लिए दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा बाजार है। कंपनी यहां कोका-कोला, थम्स अप, लिम्का, स्प्राइट, माजा और मिनट मेड जैसे ब्रांड्स के जरिए मजबूत मौजूदगी रखती है।

इसके अलावा, कोका-कोला कंपनी की एक अलग बॉटलिंग यूनिट भी है, हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज (HCCB) प्राइवेट लिमिटेड, जिसमें उसने हाल ही में 40 परसेंट हिस्सेदारी जुबिलेंट भरतीया ग्रुप को बेच दी है।

यह भी पढ़ें- Defence Stocks: डिफेंस सेक्टर के ये 3 शेयर दे सकते हैं 44% तक रिटर्न, फिलिप कैपिटल का बड़ा दांव

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।