Get App

Defence Stocks: सरकारी डिफेंस कंपनी के शेयर 5% उछले, रक्षा मंत्रालय से मिला ₹5,000 करोड़ का ऑर्डर

Cochin Shipyard Shares: कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार 17 फरवरी को जोरदार तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर 5 प्रतिशत से अधिक उछलकर 1,574.50 रुपये तक पहुंच गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई, जिसमें कंपनी ने बताया कि उसे रक्षा मंत्रालय से करीब ₹5,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिलने जा रहा है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 17, 2026 पर 10:02 AM
Defence Stocks: सरकारी डिफेंस कंपनी के शेयर 5% उछले, रक्षा मंत्रालय से मिला ₹5,000 करोड़ का ऑर्डर
Cochin Shipyard Shares: कंपनी ने FY26 के लिए 3.5 रुपये का दूसरा अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है

Cochin Shipyard Shares: कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार 17 फरवरी को जोरदार तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर 5 प्रतिशत से अधिक उछलकर 1,574.50 रुपये तक पहुंच गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई, जिसमें कंपनी ने बताया कि उसे रक्षा मंत्रालय से करीब ₹5,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिलने जा रहा है।

कंपनी ने सोमवार को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि उसे भारतीय नौसेना के लिए पांच नेक्स्ट जेनरेशन सर्वे वेसल (NGSV) बनाने के टेंडर में L1 बोलीदाता घोषित किया गया है। L1 का मतलब है कि कंपनी की बोली सबसे कम और कॉम्पिटिटीव रही।

इस ऑर्डर की अनुमानित कुल वैल्यू करीब 5,000 करोड़ रुपये बताई गई है। हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि अंतिम कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा जरूरी औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद ही की जाएगी। जैसे-जैसे प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, कंपनी अपडेट देती रहेगी।

तिमाही नतीजों की बात

सब समाचार

+ और भी पढ़ें