Get App

Coforge Q4 Results: 145% बढ़ा आईटी कंपनी का मुनाफा, सभी मोर्चों पर उम्मीद से बेहतर रहा रिजल्ट

Coforge Q4 Results: आईटी कंपनी Coforge का मुनाफा Q4 में 145% बढ़कर ₹612 करोड़ पहुंच गया। रेवेन्यू भी अनुमान से बेहतर रहा। पूरे साल में मजबूत ग्रोथ दिखी, ऑर्डर बुक बढ़ी। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 05, 2026 पर 8:20 PM
Coforge Q4 Results: 145% बढ़ा आईटी कंपनी का मुनाफा, सभी मोर्चों पर उम्मीद से बेहतर रहा रिजल्ट
नतीजों से पहले Coforge Ltd का शेयर 1.42% की बढ़त के साथ ₹1,168 पर बंद हुआ।

Coforge Q4 Results: आईटी कंपनी Coforge Ltd ने मार्च तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी का नेट प्रॉफिट 144.8% बढ़कर ₹612.3 करोड़ हो गया और अनुमान से भी ज्यादा रहा। पिछले साल मुनाफा ₹261.2 करोड़ था। वहीं रेवेन्यू 30% बढ़कर ₹4,450.4 करोड़ पहुंच गया, जो अनुमान से थोड़ा बेहतर है।

ऑपरेटिंग प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर

कॉन्स्टेंट करेंसी के आधार पर रेवेन्यू 28.7% बढ़ा। डॉलर टर्म्स में यह 21.2% बढ़कर $489.1 मिलियन हो गया।

EBITDA 56.2% बढ़कर ₹916.8 करोड़ हो गया। मार्जिन 16.6% रहा, जो अनुमान से बेहतर है। EBIT ₹736.8 करोड़ रहा, जो बाजार के अनुमान से ऊपर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें