Coforge Share Price : IT सर्विस कंपनी कोफोर्ज (Coforge) के शेयर में आज जोरदार तेजी आई है। इंट्राडे में करीब 3% भाग कर यह आज का हीरो शेयर बना है। यह आज वायदा के टॉपर गेनर्स में शामिल है। यह बढ़त JPMorgan द्वारा स्टॉक को 'ओवरवेट' रेटिंग देने और कंपनी द्वारा अखिल कुमार गुप्ता को अपना चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा के बाद देखने को मिली है। जेपी मॉर्गन की बुलिश रिपोर्ट के बाद कोफोर्ज की तेजी को सपोर्ट मिला है। आज का इसका दिन का हाई 1,824.40 रुपए है। वहीं, इसका 52 वीक हाई 2,021.20 रुपए है। स्टॉक का ट्रेंडिंग वॉल्यूम 2,104,374 शेयर और मार्केट कैप 78,595 करोड़ रुपए के आसपास दिख रहा है।
कोफोर्ज पर जेपी मॉर्गन बुलिश
जेपी मॉर्गन ने कोफोर्ज (Coforge) को 1,850 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ 'ओवरवेट' रेटिंग दी है, जिसका मतलब है कि पिछले सेशन की क्लोजिंग कीमत से इसमें 4 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़त की संभावना है। ब्रोकरेज का कहना है कि FY27 EBIT मार्जिन 15.5%+ रहने का भरोसा है। FY27 EBITDA मार्जिन 20.5-21% रहने की उम्मीद है। Q2FY27 में बड़े डील्स की सबसे दमदार तिमाही की उम्मीद है। कंपनी की 95% कमाई पुराने ग्राहकों से होती है। इन्हीं से बिजनेस बढ़ाने पर फोकस है। AI का कंपनी की कमाई पर असर 15-30% रह सकता है। ज्यादातर असर पहले हो चुका है। कंपनी के साथ एक और $100 Mn सालाना कमाई वाला बड़ा ग्राहक जुड़ने की उम्मीद है। फ्री कैश फ्लो से PAT का 100% कन्वर्जन बरकरार रहने का भरोसा है।
अखिल कुमार गुप्ता की नियुक्ति पर जेपी मॉर्गन की राय
कोफोर्ज ने अखिल कुमार गुप्ता को पांच साल के कार्यकाल के लिए एडिशनल डायरेक्टर (नॉन-एग्जीक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर) और चेयरपर्सन नियुक्त करने की घोषणा की है, जो तुरंत प्रभाव से लागू होगा। कंपनी ने बताया है कि भारती एंटरप्राइजेज के पूर्व वाइस-चेयरमैन गुप्ता को मंगलवार से पांच साल के लिए चेयरपर्सन और नॉन-एग्जीक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
40 साल से ज़्यादा का प्रोफेशनल अनुभव रखने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट गुप्ता अभी 360 ONE WAM Ltd और भारती लाइफ इंश्योरेंस Ltd के बोर्ड के चेयरमैन हैं। वह ज़ेप्टो, स्नैपडील, यूटेलसैट कम्युनिकेशंस और लोढ़ा डेवलपर्स के बोर्ड मेंबर भी हैं।
जेपी मॉर्गन ने कहा कि कोफोर्ज का बोर्ड उम्मीद से पहले चेयरमैन का पद भरने में कामयाब रहा है और तय तीन महीने की समय-सीमा के अंदर एक और बोर्ड मेंबर को नियुक्त कर सकता है।
जेपी मॉर्गन ने कहा कि चेयरमैन और उसके बाद संभवतः एक इंडिपेंडेंट डायरेक्टर की नियुक्ति के बाद, कंपनी का फोकस वापस उसके मुख्य कामकाज, AI में तेजी लाने, एन्कोरा (Encora) के इंटीग्रेशन और उसके पांच साल के लक्ष्यों पर होने की उम्मीद है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।