Cognizant Q1 results:आईटी सर्विस कंपनी कॉग्निजेंट (Cognizant) ने जनवरी-मार्च 2023 तिमाही (पहली तिमाही) के नतीजे जारी करते हुए बताया है कि इस अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 3 फीसदी की बढ़त के साथ 58 करोड़ डॉलर पर रहा है। हालांकि इस अवधि में कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 0.3 फीसदी की गिरावट आई है और ये 4.8 अरब डॉलर रही है।इसके अलावा कॉग्निजेंट का मार्जिन वर्तमान में 14.06 फीसदी पर पहुंच गया है, जो टेक महिंद्रा के बराबर है। यह आईटी उद्योग में सबसे कम है। बताते चलें कि कॉग्निजेंट जनवरी-दिसंबर वित्त वर्ष का पालन करती है। कंपनी 2023 में शेयर बॉयबैक और डिवीडेंट के जरिए शेयरधारकों को लगभग 1.4 अरब डॉलर लौटा सकती है।
