Stock market: वीकली एफएंडओ एक्सपायरी वाले दिन बाजार आज बढ़त के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स 555.95 अंक यानी 0.91 फीसदी बढ़कर 61749.25 के स्तर पर बंद हुआ है जबकि निफ्टी 165.95 अंक यानी 0.92 फीसदी बढ़कर 18255.80 के स्तर पर बंद हुआ है। अलग-अलग सेक्टर पर नजर डालें तो आज के कारोबार में एफएमसीजी को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। निफ्टी का एफएमसीजी इंडेक्स 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज आज के टॉप गेनर्स में रहा। ये इंडेक्स 1.55 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है। उसके बाद निफ्टी मेटल और पीएसयू बैंक में 1.3 फीसदी की बढ़त हुई है।
सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी देखने को मिली है। वहीं, निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में खरीदारी रही। जबकि निफ्टी बैंक के 12 में से 8 शेयरों में तेजी देखने को मिली। उधर डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे मजबूत होकर 81.80 पर बंद हुआ है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के दीपक जसानी का कहना है कि 04 मई को निफ्टी पिछले 8 सत्रों में से 7वें सत्र में बढ़क के साथ बंद हुआ है। इसके साथ ये अपने चार महीने से ज्यादा के हाई लेवल पर बंद हुआ है। निफ्टी 4 मई को अपनी तेजी के क्रम को आगे बढ़ते दिखा है। अब निफ्टी में आगे हमें 18319-18432 का स्तर जल्द ही देखने को मिल सकता है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 18148 पर नियर टर्म सपोर्ट है।
स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के संतोष मीणा का कहना है कि भारतीय इक्विटी बाजार ने अमेरिकी बाजार की कमजोरी की उपेक्षा करते हुए अपनी तेजी को जारी रखा। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, यूएस बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स में नरमी भारत जैसे उभरते बाजारों के लिए पॉजिटिव ट्रिगर रहे।
तकनीकी तौर पर देखे तो निफ्टी 18181-18233 के जोन में स्थति अहम सपोर्ट के ऊपर टिका हुआ है। इसके चलते अब निफ्टी के लिए और ऊपर जाने का दरवाजा खुल गया है। हालांकि, 18632-18696 के जोन में पहुंचने पर निफ्टी थोड़ा ठहर सकता है। नीचे की तरफ 18000 लॉन्ग टर्म बेस बन गया है। उधर बैंक निफ्टी ने भी 43500 के अहम प्रतिरोध स्तर को पार कर लिया है। अब इसके लिए 44151 के अपने ऑल टाइम हाई की ओर बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। नीचे की तरफ इसके लिए 43200–43000 पर सपोर्ट दिख रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।