BTST/STBT Calls: निफ्टी वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार का जोश हाई रहा। सेंसेक्स, निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 1436 प्वाइंट की तेजी रही। निफ्टी 446 प्वाइंट चढ़कर 24 हजार 189 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में तेजी देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 48 शेयरों में तेजी जारी रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में तेजी देखने को मिली ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - Colgate
प्रकाश गाबा ने शुक्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए कोलगेट में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 2778 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2850 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 2750 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
शिल्पा राउत ने शुक्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए ऑयल इंडिया में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 466 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 480 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 445 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Mirae Asset Sharekhan के सोमिल मेहता का BTST कॉल - Hindalco
सोमिल मेहता ने शुक्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए हिंडाल्को में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 598 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 606 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 594 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का BTST कॉल - PFC
मानस जायसवाल ने शुक्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए पीएफसी में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 463 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 475 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 457 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Trader & Market Expert अमित सेठ का BTST कॉल - BSE
अमित सेठ ने शुक्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए बीएसई में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 5466 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 5550 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 5400 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)