बाजार में दिखी तूफानी तेजी, एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में कराई खरीदारी

Reliance के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 1250 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Reliance के शेयर में 1275 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 1239 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jan 02, 2025 पर 7:03 PM
Story continues below Advertisement
Motilal Oswal पर मिडकैप सेगमेंट से JM Financial के आशीष चतुरमोहता ने 982 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

सेंसेक्स, निफ्टी जोरदार बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो आयशर मोटर्स, बजाज फिनसर्व, चोला इनवेस्ट, ऑयल इंडिया और बजाज फिनसर्व में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं श्री सीमेंट, ग्रासिम, एसबीआई कार्ड, फेडरल बैंक और एमएंडएम फाइनेंशियल के शेयर में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि पेट्रोनेट एलएनजी, अदाणी टोटल गैस, एसजेवीएन, जिंदल स्टेनलेस और यूनियन बैंक में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। लेकिन मण्पुरम फाइनेंस, एपीएल अपोलो ट्यूब्स, एलएंड फाइनेंस, अदाणी पोर्ट्स और एनएमडीसी में लॉन्ग अवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने सोना बीएलडब्ल्यू प्रीसिजन, एशियन पेंट्स, रिलायंस और मोतीलाल ओसवाल के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Sona BLW Precision

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि Sona BLW Precision के स्टॉक में जनवरी की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 600 के स्ट्राइक वाली कॉल 21 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 30/36 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 16 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Reliance Future


manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Reliance के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 1275 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 1239 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 1250 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

Technical View: निफ्टी के 24400 तक चढ़ने की जगी उम्मीद, जानें 3 जनवरी को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

Mirae Asset Sharekhan के सोमिल मेहता का चार्ट का चमत्कार शेयरः Asian Paints

Mirae Asset Sharekhan के सोमिल मेहता ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में Asian Paints पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 2347 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2294 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 2430 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

JM Financial के आशीष चतुरमोहता का मिडकैप फंडा स्टॉकः Motilal Oswal

JM Financial के आशीष चतुरमोहता ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज Motilal Oswal के स्टॉक में 982 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में इसमें अच्छा 1250 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 950 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।