Technical View: निफ्टी 50 ने 22 नवंबर के बाद से आज अपनी सबसे बड़ा सिंगल डे बढ़त दर्ज की। नए साल 2025 के दूसरे दिन 2 जनवरी को इंडेक्स ने मजबूत मोमेंटम जारी रखा। इंडेक्स 200-डे EMA (23,700) से ऊपर रहा। इसके साथ एक ही सत्र में 10 और 20-डे EMAs जैसे शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेजेज को निर्णायक रूप से पार कर गया। इसकी क्लोजिंग प्राइस 50-डे EMA से थोड़ी कम रही। आज की यह रैली सभी सेक्टरों में देखी गई। औसत से अधिक वॉल्यूम के साथ-साथ लगातार दूसरे सत्र में हायर हाई- हायर लो फॉर्मेशन की निरंतरता को देखते हुए, एक्सपर्ट् का कहना है कि निफ्टी 50 और 100-डे EMA से आगे बढ़कर 24,400 का लक्ष्य रखेगा। इसके बाद ये 24,800 की ओर बढ़ने की कोशिश करेगा। निफ्टी में महत्वपूर्ण सपोर्ट 23,700 के लेवल पर नजर आ रहा है।
निफ्टी आज मजबूती के साथ 23,783 पर खुला। इसने दिन चढ़ने के साथ अपनी ऊपर की यात्रा को और बढ़ाया। इंडेक्स 24,189 पर बंद होने से पहले 24,227 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। ये लेवल 18 दिसंबर के बाद का इसक उच्चतम क्लोजिंग स्तर है। इसमें 446 अंक या 1.88% की वृद्धि हुई। पिछले हफ्ते के कंसोलिडेशन अवधि के बाद इंडेक्स ने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।
शुक्रवार 3 जनवरी को कैसी रह सकती है Nifty की चाल
HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा, "यह एक पॉजिटिव संकेत है और बाजार में तेजी के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत दे रहा है। 31 दिसंबर को हाल ही में दिखे 23,460 के स्विंग लो को अब एक बड़े पैमाने पर हायर बॉटम फॉर्मेशन के रूप में माना जा सकता है।"
उनके अनुसार, निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म रुझान ऊपर की ओर मजबूत बना हुआ है। इंडेक्स से उम्मीद की जा सकती है कि ये 24,400 की अगले रेजिस्टेंस की ओर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यहां से किसी भी गिरावट को 23,900 के आसपास सपोर्ट मिल सकता है।
उपरोक्त डेरिवेटिव डेटा से पता चलता है कि निफ्टी को 24,000 पर सपोर्ट के साथ 24,800-25,000 के स्तर पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
शुक्रवार 3 जनवरी को कैसी रह सकती है Bank Nifty की चाल
बैंक निफ्टी ने दूसरे सत्र के लिए अपना हायर हाई फॉर्मेशन बनाना जारी रखा। इंडेक्स 545 अंक (1.07%) बढ़कर 51,606 पर पहुंच गया। इसने अच्छे वॉल्यूम के साथ डेली टाइमफ्रेम पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये पैटर्न मजबूती का संकेत दे रहा है। यह 50-डे EMAs (51,870) और 50% फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट स्तर (52,120) को लक्ष्य करते हुए 10 और 100-डे EMA से ऊपर बंद हुआ।
Asit C Mehta Investment Intermediates के हृषिकेश येदवे ने कहा, "इंडेक्स अभी भी 50,500-52,000 की सीमा में कंसोलिडेट हो रहा है। इसके 52,000 से ऊपर बने रहने से 52,500-53,000 के स्तर की ओर एक नई रैली देखने को मिल सकती है।"
इंडिया VIX, वोलैटिलिटी इंडेक्स, ने अपने तीन दिन की बढ़त का सिलसिला तोड़ दिया। आज ये 5.31% गिरकर 13.74 पर आ गया। इससे चिंताएं कम हो गईं और तेजड़ियों को और अधिक सहजता महसूस हुई।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)