Get App

70 रुपये उछल सकता है ये स्टॉक, डीलर्स ने शेयर में कराई बंपर बाईंग

SAMVARDHANA MOTHERSON पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस स्टॉक में खरीदारी करने को कहा। डीलर्स का कहना है कि इस स्टॉक में FIIs ने खरीदारी की है। डीलर्स की स्टॉक पर BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है

Yatin Motaअपडेटेड Nov 29, 2023 पर 4:26 PM
70 रुपये उछल सकता है ये स्टॉक, डीलर्स ने शेयर में कराई बंपर बाईंग
COLGATE PALMOLIVE के स्टॉक में डीलर्स ने खरीदारी की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि इस शेयर में 60-70 रुपये का उछाल देखने को मिल सकता है

Dealing Room Check: बाजार में बुल्स का बोलबाला देखने को मिला। 20 सितंबर के बाद पहली बार निफ्टी 20 हजार के पार और बैंक निफ्टी भी 44300 के ऊपर निकला। इधर लगातार दसवें दिन मिडकैप इंडेक्स नए शिखर पर पहुंच गया। IT और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। निफ्टी का ऑटो इंडेक्स नए शिखर पर पहुंचा। टाटा मोटर्स नए HIGH पर दिखाई दिया। वही हीरो मोटो, बजाज ऑटो 52 हफ्ते की ऊंचाई पर नजर आये। सोना के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने से गोल्ड फाइनेंस कंपनियों में जोरदार उछाल दिखाई दिया। Manappuram 6 परसेंट ऊपर नजर आया। मुथूट में भी 4 परसेंट का उछाल देखने को मिला। पावर डिमांड बढ़ने की उम्मीद में बिजली शेयरों में तेजी का करंट नजर आया। Torrent power करीब 12 परसेंट ऊपर दिखाई दिया। वहीं डीलिंग रूम्स में आज समवर्धन मदरसन और कोलगेट पामोलिव में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने इस स्टॉक में बुलिश राय दी है। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को समवर्धन मदरसन के स्टॉक में खरीदारी करने को कहा। डीलर्स का कहना है कि इस स्टॉक में FIIs ने खरीदारी की है। डीलर्स की स्टॉक पर BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। उन्होंने इसका लक्ष्य 95-98 रुपये तय किया है।

Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Interglobe Aviation का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें