Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Interglobe Aviation का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

निफ्टी में 20100, 20200 और 20300 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 20000, 19900 और 19800 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44400, 44500 और 44600 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 44200, 44100 और 44000 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

अपडेटेड Nov 29, 2023 पर 2:11 PM
Interglobe Aviation पर Axis Securities के राजेश पालवीय ने 2700 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सेंसेक्स और निफ्टी तेजी में कारोबार करते नजर आये। सेंसेक्स करीब 615 अंक ऊपर और निफ्टी करीब 172 अंक ऊपर नजर दिखाई दिया। निफ्टी में एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, हीरो मोटो, एमएंडएम और विप्रो के शेयर हरे निशान में नजर आये। टॉप एफएंडओ गेनर्स में मणप्पुरम फाइनेंस, भेल, आरती इंडस्ट्रीज, जुबिलेंट फूड, मुथूट फाइनेंस, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के शेयर शामिल दिखे। इस बीच आज Axis Securities के राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 20100, 20200 और 20300 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 20000, 19900 और 19800 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44400, 44500 और 44600 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 44200, 44100 और 44000 के स्तर पर नजर आये।


    ये 7 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई, तीन दिनों में पैसा बनाने के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

    Axis Securities के राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Jubilant Food Future : खरीदें - 564 रुपये, टारगेट - 574/580 रुपये, स्टॉपलॉस - 542 रुपये

    Tata Motors Future : खरीदें - 700 रुपये, टारगेट - 740/745 रुपये, स्टॉपलॉस - 686 रुपये

    Aarti Industries Future : खरीदें - 548 रुपये, टारगेट - 580 रुपये, स्टॉपलॉस - 536 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः Interglobe Aviation

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने कहा कि उन्होंने Interglobe Aviation पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Interglobe Aviation की दिसंबर की एक्सपायरी वाली 2700 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 81 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 115/120 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 68 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।