ये 7 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई, तीन दिनों में पैसा बनाने के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

AIA Engineering पर एंजेल वन के ओशो क्रिशन ने 3592 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 3780 रुपये के लक्ष्य के लिए 3480 रुपये पर स्टॉपलॉस लगा कर खरीदारी करें। Sonata Soft पर कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले ने 1262 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 1350 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Nov 29, 2023 पर 1:19 PM
Manappuran Finance पर Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी ने 159 रुपये के लेवल पर 178 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते एंजेल वन के ओशो क्रिशन, कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले और Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर ओशो क्रिशन के सुझाये स्टॉक्स ने 0.23% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर अमोल अठावले के सुझाये स्टॉक्स ने 3.3% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर प्रदीप होतचंदानी के सुझाये स्टॉक्स ने 1.1% का रिटर्न दिया।

    Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    एंजेल वन के ओशो क्रिशन का कमाईवाला स्टॉकः BUY AIA Engineering


    ओशो क्रिशन ने इसमें 3592 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 3780 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 3480 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले का कमाईवाला स्टॉकः BUY Sonata Soft

    अमोल अठावले ने इस स्टॉक में 1262 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1277 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1350 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला शेयरः BUY Manappuram Finance

    प्रदीप होतचंदानी ने इस स्टॉक में 159 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 178 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 152 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    एंजेल वन के ओशो क्रिशन का कमाईवाला स्टॉकः BUY FACT

    ओशो क्रिशन ने इसमें 720 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 755 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 698 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    चढ़ते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

    कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले का कमाईवाला स्टॉकः BUY Tata Chemicals

    अमोल अठावले ने इस स्टॉक में 969 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 966 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1025 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला शेयरः BUY RCF

    प्रदीप होतचंदानी ने इस स्टॉक में 129 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 140 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 123 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला शेयरः BUY Tata Power

    प्रदीप होतचंदानी ने इस स्टॉक में 273 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 289 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 261 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।