चढ़ते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

Wipro पर प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें दिसंबर की एक्सपायरी वाली 405 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 10.40 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 18/24 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 6 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Nov 29, 2023 पर 11:51 AM
DLF पर संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 639 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में तेजी का दूसरा दिन देखने को मिल रहा है। 20 सितंबर के बाद पहली बार निफ्टी 20 हजार के पार निकल गया। बैंक निफ्टी भी 44000 के पार निकला। इधर लगातार दसवें दिन मिडकैप इंडेक्स नए शिखर पर पहुंचा। ऐसे बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में प्रशांत सावंत ने विप्रो पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने आईआरसीटीसी पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा मानस जायसवाल ने चार्ट के चमत्कार के लिए गुजरात गैस पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने डीएलएफ पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Wipro

    प्रशांत सावंत ने Wipro के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें दिसंबर की एक्सपायरी वाली 405 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 10.40 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 18/24 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 6 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः IRCTC Future


    सच्चितानंद उत्तेकर ने IRCTC पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि IRCTC में 708 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 730/755 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 702 रुपये पर लगाएं।

    Stocks on Broker's Radar: सीमेंस, पीसीबीएल, रिलायंस पर आज ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया बड़ा दांव

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Gujarat Gas

    मानस जायसवाल ने Gujarat Gas पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Gujarat Gas में 435 रुपये के स्तर पर खरीदरी करें। इसमें 440 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 429 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः DLF

    संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से DLF का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि DLF के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 639 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।