Get App

टॉप 10 कंपनियों में से 6 का M-Cap ₹88678 करोड़ बढ़ा, ICICI Bank को सबसे ज्यादा फायदा

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। मार्केट कैप 12,043.96 करोड़ रुपये बढ़कर 17,83,926.92 करोड़ रुपये हो गया। रुख के उलट भारती एयरटेल का मार्केट कैप 35,615.21 करोड़ रुपये घटकर 11,27,348.09 करोड़ रुपये रह गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 28, 2026 पर 1:00 PM
टॉप 10 कंपनियों में से 6 का M-Cap ₹88678 करोड़ बढ़ा, ICICI Bank को सबसे ज्यादा फायदा
सप्ताह के दौरान ICICI Bank का मार्केट कैप 29,588.75 करोड़ रुपये बढ़कर 9,95,610.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बीते सप्ताह शेयर बाजार में सीमित बढ़त के बीच देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 6 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में कुल मिलाकर 88,678.10 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान ICICI Bank को सबसे अधिक लाभ हुआ। बीते सप्ताह सेंसेक्स 297.57 अंक या 0.38 प्रतिशत और निफ्टी 42.90 अंक या 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC Bank, ICICI Bank, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टुब्रो के मार्केट कैप में वृद्धि दर्ज की गई। वहीं भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में गिरावट आई।

सप्ताह के दौरान ICICI Bank का मार्केट कैप 29,588.75 करोड़ रुपये बढ़कर 9,95,610.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। HDFC Bank का मार्केट कैप 24,718.30 करोड़ रुपये बढ़कर 12,25,981.44 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 12,043.96 करोड़ रुपये बढ़कर 17,83,926.92 करोड़ रुपये, बजाज फाइनेंस का 11,580.28 करोड़ रुपये बढ़कर 6,10,081.53 करोड़ रुपये, SBI का 9,322.93 करोड़ रुपये बढ़कर 9,64,738 करोड़ रुपये और लार्सन एंड टुब्रो का मार्केट कैप 1,423.88 करोड़ रुपये बढ़कर 5,80,550.83 करोड़ रुपये रहा।

बाकी 4 कंपनियों को कितना नुकसान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें